Breaking News

कोरोना का राजनेताओं पर असरः सोनिया गांधी ने मोदी को लिखी चिट्ठी


कोरोना वायरस के कहर के चलते भारत में लॉकडाउन का प्रवाधान है। जिससे की कोरोना संक्रमण को कम किया जा सके लेकिन हैरान कर देने वाली बात ये है कि लॉकडाउन करने के बाद भी कोरोना वायरस के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक भारत में कोरोना वायरस से 13 लोगों की मौत अभी तक हो चुकी है।साथ ही कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 649 हो गई है। इसमें से 42 लोग ठीक हो गए हैं। वहीं, श्रीनगर के हैदरपुरा में 65 साल के एक शख्स की कोरोना वायरस की वजह से मौत हो गई। इसी के साथ मुंबई और ठाणे में कोरोना वायरस के 2 नए पॉजिटिव और लखनऊ में चार लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जानकारी के लिए बता दें कि कोरोना वायरस से निपटने के लिए जन सेना चीफ पवन कल्याण ने प्रधानमंत्री राहत कोष में 1 करोड़ देने का ऐलान किया है। गौरतलब है कि कोरोना वायरस करीब 180 से ज्यादा देशों में फैल चुका है और अब तक 20 हजार से ज्यादा लोगों को भोग ले चुका है कोरोना। अकेले चीन और इटली में ही मरने वालों का आंकड़ा 10000 के पार चुकी है। और अभी साढ़े चार लाख लोग इससे संक्रमित हैं। दुनियाभर के देश इससे बचाव के लिए लॉकडाउन का रास्ता अख्तियार किया है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Jk112Q

कोई टिप्पणी नहीं