Breaking News

चेतावनीः लॉकडाउन से खत्म नहीं होगी कोरोना महामारी करना होगा ये काम भी...


कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए कई देश अलग-अलग तरीके अपना रहे हैं। जिसमें ज्यादा देशों में लॉकडाउन करके कोरोना के संक्रमण को नियंत्रण करने की कोशिश कर रहे हैं। ताकी संक्रमण ना फैले। इसी बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के डायरेक्टर जनरल टेडरोस अधानोम गेब्रियेसस ने लॉकडाउन को लेकर एक बयान दिया है जिसमें लॉकडाउन करने वाले देशों को चेताया है कि कोरोना वायरस (COVID-19) का मुकाबला करने के लिए कई देशों द्वारा लागू किए जा रहे लॉकडाउन, दुनिया से वायरस को मिटाने के लिए पर्याप्त नहीं होंगे।गेब्रियेसस ने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलाव को धीमा करने के लिए कई देशों ने लॉकडाउन का उपाय अपनाया है लेकिन इस महामारी से लड़ने के लिए पर्याप्त नहीं है। उन्होंने कहा कि लोगों को घर पर रहने के लिए कहना और उनकी आवाजाही को बंद कर देने से वक्त हासिल होगा, जिससे हेल्थ सिस्टम पर दबाव घटेगा। अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए गेब्रियेसस ने कहा कि हम उन सभी देशों से कहना चाहते हैं कि लॉकडाउन तरीका ही नहीं इसके बारे में डब्ल्यूएचओ के प्रमुख ने कहा कि आइसोलेशन में रखे जा रहे लोगों को खोजना, आइसोलेट, परीक्षण और उनका इलाज करना सबसे अच्छा और तेज तरीका है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2UClCF1

कोई टिप्पणी नहीं