Breaking News

Lockdown: दोस्त से मांगी मदद तो 10 जनों को बुलवाकर किया गैंगरेप फिर जंगल में छोड़ा तो रेंगती हुई पहुंची सड़क पर


कोरोना के कारण पूरे में देश में लॉकडाउन है। इसके कारण से सभी लोग घर में दुबक पर बैठे हुए हैं। कई लोग हैं जो किसी काम के कारण या पढ़ाई के कारण घर से दूर हैं। घर जाने के हर दफा कोशिश कर रहें हैं। सारे यातायात बंद हो गए हैं, जिससे लोग घर पैदल जाने के मजबूर हो गए हैं। लेकिन इसी का फायदा उठाते हुए एक शर्मनाक वारदात सामने आई है। यहां लॉकडाउन के बाद गांव लौट रही इंटर की 16 वर्षीय छात्रा से 10 युवकों ने मिलकर गैंगरेप किया है।मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना 24 मार्च को गोपीकांदर के गड़ियापानी जंगल में हुई। गैंगरेप का खुलासा तब हुआ, जब किशोरी ने थाना पुलिस को अपना बयान दिया। छात्रा ने बताया कि मदद के लिए बुलाए गए एक दोस्त और उसके दोस्त ने मिलकर गैंगरेप किया। जिससे वो रातभर जंगल में बेहोश पड़ी रही। किशोरी गोपीकांदर प्रखंड क्षेत्र की रहने वाली है जो कि दुमका शहर के शिवपहाड़ में किराए के मकान में रहकर एसपी कॉलेज से इंटर कर रही है। लॉकडाउन के कारण कॉलेज बंद हो गया। घर जाने के लिए दोस्त से मदद मांग तो उसने बदले में ये दिया। किशोरी ने अपने बयान में बताया कि जब दोस्त में घर छोड़ने की हामी भरी। फिर रास्ते पर चेकिंग चल रही है का बहाना मार कर कच्चे रास्ते से होकर घर जाने का प्लान बनाया हैं। कुछ दूरी पर जाकर विक्की ने सुनसान जंगल के पास बाइक को रोक दिया और कहा कि उसे शौच लगी है। फिर विक्की पहुंचा और अपने दोस्त के साथ मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने के बाद आठ युवक नकाब पहने पहुंचे और जान से मार देने की धमकी देते हुए गले पर चाकू लगा दिया। इसके बाद सभी ने बारी-बारी से गैंगरेप किया।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2QNX7Ue

कोई टिप्पणी नहीं