कोरोना का खौफः मस्जिदों में नमाज ना कर घर पर ही करे खुदा को सजदा

देश में कोरोना के कारण 21 दिन तक लॉकडाउन लागू है। वायरस का ज्यादा संक्रमण ना फैले इसके लिए अलग-अलग राज्यों में जुमे और सामूहिक नमाज पर रोक लगाने का ऐलान किया है। साथ ही जम्मू-कश्मीर के ग्रैंड मुफ्ती ने भी मस्जिद में जुमे की नमाज न पढ़ने की लोगों से अपील की है। ग्रैंड मुफ्ती नसीरुल इस्लाम ने आह्वान किया कि कोरोना वायरस के प्रभाव को देखते हुए किसी भी मस्जिद में जुमे की नमाज अदा नहीं होनी चाहिए। जानकारी दे दें कि जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस से पहली मौत का मामला सामने आया है। मुफ्ती नसीरुल ने कहा है कि मैं इमाम, खतीब और मस्जिद की देखरेख करने वाले सभी लोगों से अपील करता हूं कि मस्जिदों में जुमे की नमाज अदा न कराई जाए। ये लोगों की भलाई के लिए है, देश को इस महामारी के मुक्ति मिल जाती है तो तो खुदा को इसका शुक्रिया जरूर कहेंगे। इसी बात का समर्थन करते हुए ऑल इंडिया इमाम ऑर्गनाइजेशन के चीफ डॉ. इमाम उमेर अहमद इल्यासी ने भी अपील करते हुए कहा कि सभी मुस्लिमों और इमाम को कोरोना वायरस को लेकर भारत सरकार की गाइडलाइन का पालन करना चाहिए। मैं सभी मुस्लिमों से अपील करता हूं कि वे आज घरों में ही जुमा की नमाज अदा कर लें। जानकारी दे दें कि अवंतिपोरा में लॉकडाउन के दौरान मस्जिद में नमाज पढ़ने गए 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया था।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2QOqGVz
कोई टिप्पणी नहीं