Breaking News

कोरोना युद्धः रेल विभाग की अनोखी रणनीति, अब तो हारेगा कोरोना


रेल विभाग ने देश पर कोरोना की विपत्ती आने पर देश के साथ खड़ा हो गया है। कोरोना वायरस से जूझ रहे देश को बचाने के लिए हर उसे ऐलान किया है कि जरूरत पड़ने पर कोच फैक्ट्रियों में मेडिकल उपकरण बना सकता है। रेलवे ने सैनिटाइजर और मास्क बनाने की तो शुरुआत कर दी है इसी के साथ जरूरत पड़ने पर कोचों को आइसोलेशन वार्ड में भी तब्दील किया जा सकता है। मैकेनिकल और मेडिकल की टीम इस विकल्प पर मीटिंग भी कर रही है। तब ये सामने आया है कि देश को आखिर किस तरह से महामारी से बचाया जा सकता है। जैसे की हम जानते है कि पीएम ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कोरोना को विश्व युद्ध से भी खतरनाक बताया था। रेलवे ने इसी आधार पर तैयारी शुरू कर दी है। रेलवे बोर्ड के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि दूसरे विश्व युद्ध के दौरान रेलवे के वर्कशॉप में एंबुलेंस, बख्तरबंद गाड़ियों के निर्माण से लेकर एयरक्राफ्ट की मरम्मत तक हुई थी। इस खतरनाक महामारी का सामना करने के लिए कोच फैक्ट्रियों में बेड, रैक, स्टैंड, मेज, कुर्सी बनाए जा सकते हैं। रेलवे बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि जरूरत पड़ने पर रेलवे कोचों को आइसोलेशन वॉर्ड में भी बदला जा सकता है, साथ ही कोचों को मोबाइल अस्पताल में पहले भी बदला जा चुका है। अब कोरोना महामारी से आसानी से जंग जीती जा सकती है। इस तरह का एक कदम देश को किसी भी मुसिबत से बचा सकता है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3ap7Fkp

कोई टिप्पणी नहीं