मोहल्ला क्लीनिक का डॉक्टर 1000 लोगों की जान का बना खतरा

दिल्ली में कोरोना के लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आई है जिसमें 900 लोगों को क्वारनटीन किया जाएगा। आपको बता दें कि सऊदी से लौटी एक महिला ने मौजपुर के मोहल्ला क्लीनिक में इलाज कराया था। और सारा मामला यही से शुरू हुआ, महिला के कारण मोहल्ला क्लीनिक के डॉक्टर को भी कोरोना हो गया। सावधानी ना बरतने के कारण डॉक्टर की पत्नी और बेटी को, ऐसे करते करते अब मौजपुर इलाके के 900 लोगो को कोरोना ने अपने आगोश में ले लिया है। इसी के चलते सभी को क्वारंटीन किया जाएगा। इस घटना के बाद दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन ने बताया कि शमा नाम की महिला, जो सऊदी अरब से आई थी, वह 12 मार्च को मौजपुर मोहल्ला क्लिनिक में डॉक्टर गोपाल झा से मिली और डॉ. गोपाल झा, उनकी पत्नी और उनकी बेटी समेत कुल 8 लोग और संक्रमित हुए। दिल्ली सरकार ने मोहल्ला क्लिनिक के डॉक्टर के पॉजिटिव मिलने के बाद पूरी दिल्ली के मोहल्ला क्लिनिक को बंद कर दिया गया है। दो दिन बाद मौजपुर समेत सभी मोहल्ला क्लिनिक को सेनिटाइज किया गया है। इसी के साथ डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ को सावधानी बरतने की हिदायत दी गई है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3du27qT
कोई टिप्पणी नहीं