Breaking News

कोरोना खत्म कर देगा दुनिया के 60 फीसदी इंसान, बचने के ये हैं तीन तरीके


कोरोना वायरस अभी पूरी दुनिया में भारी तबाही मचा रहा है और हर घंटे कई लोगों की जान ले रहा है। इसी बीच कोरोना से जुड़ी मैसाचुसेट्स इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नॉलजी (MIT)की ताजा रिपोर्ट्स सामने आई है जो इसें हराने में काफी कारगर साबित हो सकती है। अभी तक Corona Virus के लिए कोई वैक्सीन या कारगर इलाज नहीं खोजा जा सका है। लेकिन पूरी दुनिया में इस वायरस से लड़ने के लिए तीन तरीके ही मुख्य रूप से असरकारी देखे जा रहे हैं। कोरोना वायरस से निजात पाने के जो सबसे कारगर तरीके अभी तक सामने आए हैं, उनमें पहला तरीका है लॉक डाउन। इसके जरिए इस वायरस का संक्रमण रोका जा सकता है। जैसे कि हमारे देश में पूरी तरह कर्फ्यू लगा दिया गया है। इसके साथ ही अग्रेसिव टेस्टिंग भी एक तरीका है। ताकि ट्रांसमिशन को पूरे तरीके से रोका जा सके।संक्रमण की रफ्तार धीमी करनाक्योंकि यह वायरस पूरे विश्व में फैल चुका है इसलिए लॉक डाउन की स्ट्रेटजी कारगर साबित होने के चांस बहुत कम हो गए हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि अब लॉक डाउन से केवल कोरोना की संक्रमण दर को धीमा किया जा सकता है, जिससे स्वास्थ्य सुविधाओं की उचित व्यवस्था की जा सके।हर्ड इम्युनिटीकोरोना से पूरी तरह निजात पाने के लिए वैक्सीन बनाने और इसे आम लोगों तक पहुंचने में करीब 1 से डेढ़ साल लग सकता है। वैक्सीन संक्रमण से लड़ने के लिए हर्ड इम्युनिटी बनाती है। अब आपके मन में यह सवाल आना जायज है कि आखिर ये हर्ड इम्युनिटी क्या है?प्राकृतिक तरीकातीसरा तरीका यह है कि अगर वायरस का संक्रमण लगातार होता रहता है तो बड़ी संख्या में लोग इसकी चपेट में आ जाते हैं। इस दौरान कई लोग अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता के बल पर इस संक्रमण को हरा देते हैं, इन्हें संक्रमण के प्रति इम्यून होना कहा जाता है। जब इम्यून लोगों की संख्या बहुत अधिक बढ़ जाती है तो वायरस अपना संक्रमण नहीं फैला पाता।एक साल में कोरोना का प्रकोपअगर कोरोना वायरस को ना रोका जाए तो अनुमान के मुताबिक, यह वायरस एक साल के अंदर दुनिया की 60 प्रतिशत आबादी को संक्रमित कर देगा। इस स्थिति में इंसानों के अंदर खुद-ब-खुद हर्ड इम्युनिटी आ जाएगी, जो इस संक्रमण के फैलाव को रोक देगी। लेकिन इस दौरान मानव जाति को बड़े स्तर पर हानि होगी। यही वजह है कि दुनियाभर में कई देशों में लॉक डाउन या कर्फ्यू लगा दिया गया है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2UAWaQh

कोई टिप्पणी नहीं