Breaking News

कोरोना के युद्ध में PM मोदी है सेनापति तो कोरोना का हारना तयः चिदंबरम


कोरोना वायरस के जूझ रहे देश को मुक्त कराने के लिए सरकार हर जरूरत काम कर रही है। इसी के साथ देश में 14 अप्रैर तक लॉकडाउन लागू कर दिया है। इसी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से कोरोनावायरस को लेकर किए गए लॉकडाउन को पूर्व वित्त मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने ऐतिहासिक कदम करार दिया है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से इस लड़ाई में प्रधानमंत्री सेनापति हैं और जनता उनके पैदल सैनिक हैं। लोगों की मदद करने के लिए उन्होंने 10 सूत्रीय योजना का सुझाव भी दिया है। चिदंबरम ने कहा कि गरीबों के बैंक खातों में सीधे पैसे ट्रांसफर करने और सभी जरूरी उत्पादों एवं सेवाओं पर करों में कटौती का सुझाव दिया है। इसी के साथ कहा कि हमें 24 मार्च से पहले की बहस को पीछे छोड़कर देशव्यापी लॉकडाउन को एक नई लड़ाई की शुरुआत के रूप में देखना चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री, केंद्र और राज्य सरकारों को समर्थन देने को हमारा कर्तव्य बताया है। वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कोरोनावायरस को लेकर पूरे देश में लॉकडाउन की घोषणा की। उन्होंने घरों से बाहर निकलने पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी है। इस महमारी से बचने औक रोकने के लिए एक ही रास्ता है, वो है सोशल डिस्टेंसिंग यानी की अपने घरों में बंद रहना। इसी फैसले का समर्थन करने के साथ साथ चिदंबरम ने पीएम-किसान के तहत किसानों को मिलने वाली राशि को दोगुना करके 12,000 करने का आग्रह किया है। श्रमिकों के बैंक खातों में 3,000 रुपये ट्रांसफर करने का सुझाव दिया है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2WFPOln

कोई टिप्पणी नहीं