Breaking News

अब WhatsApp से भी कर सकेंगे पेमेंट, लेकिन पहले पढ़ लें ये चौंकाने वाली सच्चाई


WhatsApp में अब पेमेंट करने वाला फीचर आ रहा है, लेकिन इसको लेकर चौंकाने वाली सच्चाई सामने आई है। WhatsApp Pay का ऑफिशियल लॉन्च अब भारत में भी जल्द ही होने जा रहा है। बताया गया है कि इसकी पेरेंट कंपनी फेसबुक को नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया यानी NPCI की तरफ से यह सुविधा देने की मंजूरी मिल गई है।WhatsApp Pay की टेस्टिंग 2 साल की जा रही है। बताया गया है कि नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया ने WhatsApp के भारत में डिजिटल पेमेट सर्विस के लाइसेंस पास कर दिया है। इसे कंपनी कुछ चरणों में जारी कर सकती है।खबर है कि पहले चरण में WhatsApp Pay 1 करोड़ यूजर्स के लिए जारी किया जाएगा। हालांकि भारत में WhatsApp यूजर्स सबसे ज्यादा हैं, इसलिए कंपनी को इसका पूरा फायदा मिलेगा।माना जा रहा है कि WhatsApp Pay लॉन्च होने के बाद Paytm को बड़ी टक्कर मिलेगी। यही वजह है कि पेटीएम के सीईओ पिछले साल लगातार WhatsApp Pay की आलोचना करते रहे हैं। Paytm के विजय शेखर शर्मा का कहना है कि WhatsApp Pay सिक्योर नहीं है क्योंकि व्हाट्सएप में कोई लॉग इन सिस्टम नहीं है।अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2H8KqOp

कोई टिप्पणी नहीं