वो मंदिर जहां रात में आपस में बात करती हैं मूर्तियां! देखें Video

तंत्र साधना के लिए भारत में कई ऐसे मंदिर हैं जो बहुत प्रचलित हैं। इसी कड़ी में मशहूर है बिहार का मां राज राजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी मंदिर। यह मंदिर बिहार के बक्सर में स्थित है। इस मंदिर को लेकर ऐसा विश्वास है कि यहां देवियों की मूर्तियां आपस में बातें करती हैं। कई लोग ऐसा दावा करते हैं कि उन्होंने रात में मंदिर के कपाट बंद होने के बाद कुछ लोगों के बात करने की आवाजें अंदर से सुनी हैं। ये आपको सुनने में थोड़ा अजीबोगरीब लग सकता है लेकिन इस मंदिर को लेकर मान्यता यही है।मां त्रिपुरा सुंदरी मंदिर का निर्माण बिहार के बक्सर में करीब 400 साल पहले हुआ था। यह मंदिर तंत्र साधना के लिए भी काफी मशहूर है। इस कारण तांत्रिकों की इस मंदिर में काफी गहरी आस्था है।आम लोग भी के मन में भी इस मंदिर को लेकर गहरी आस्था है। मान्यता है कि यहां आने वाले साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। नवरात्र के दिनों में यहां श्रद्धालुओं की भीड़ देखते ही बनती है।यहां के स्थानीय लोग बताते हैं कि जब मध्य रात्रि में चारों ओर सन्नाटा पसर जाता है, तब मंदिर के अंदर से किसी के बोलने और फुसफुसाने की आवाजें सुनाई देती हैं। इस मंदिर के बाहर खड़े लोग इसे साफ तौर पर सुन भी भी सकते हैं। इस मंदिर से आने वाली आवाजों पर पुरातत्व विज्ञानियों ने भी अध्ययन और शोध किया है लेकिन अभी तक कोई नतीजा या कारण सामने नहीं आ सका है।इस मंदिर को लेकर मान्यता है कि इसका निर्माण प्रसिद्ध तांत्रिक भवानी मिश्र ने कराया था। आज भी इस मंदिर के पुजारी उन्हीं के परिवार के सदस्य हैं।बताया जाता है कि तंत्र साधना के लिए बिहार का ये इकलौता मंदिर है जो इतना प्रसिद्ध है। चूकी ये तांत्रिक मंदिर है, इसलिए एक दिलचस्प बात ये भी है कि यहां कलश स्थापना का विधान नहीं है। तंत्र साधना से ही यहां माता की प्राण प्रतिष्ठा की गई है। अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2H5jVK2
कोई टिप्पणी नहीं