Breaking News

गायब हो गया PM मोदी से टक्कर लेने वाला ये नेता, पत्नी ने लगाया ऐसा आरोप


PM मोदी से टक्कर लेने वाला नेता हार्दिक पटेल गायब है। यह बात हार्दिक की पत्नी ने कही है। गुजरात के पाटीदार नेता हार्दिक पटेल की पत्नी ने आरोप लगाया है कि राज्य की सरकारी मशीनरी ने उनके पति को गायब कर दिया है। इसको लेकर गुजारत में हड़कंप मचा हुआ है। हालांकि गुजरात पुलिस महानिदेशक ने आरोपों से साफ इनकार किया है।पुलिस महानिदेशक ने कहा, यह टॉपिक और इंसान कोई बात करने लायक है क्या? मैं नहीं समझता, ऐसे इंसान (हार्दिक पटेल) पर के किसी भी मामले में कोई कॉमेंट किया जाए। यह इंसान किसी कॉमेंट के भी काबिल नहीं है...। दरअसल, सोमवार को किंजल पटेल ने जैसे ही पति को गायब कराने का आरोप लगाया, गुजरात पुलिस और राज्य की राजनीति में भूचाल आ गया। राजनीतिक गलियारों में जितने लोग उससे ज्यादा चर्चाओं का बाजार गरम हो गया। जबकि हार्दिक पटेल को कथित रूप से गायब करा दिए जाने का उनकी पत्नी किंजल पटेल का आरोप गुजरात से दिल्ली तक फैल गया।किंजल पटेल ने मीडिया के सामने खुलेआम कहा, मेरे पति और परिवार का राज्य की सरकारी मशीनरी उत्पीड़न कर रही है। उनके ऊपर एक के बाद एक देशद्रोह के मामले लाद दिए गए हैं, जो सीधे-सीधे सरकार की बुरी मंशा को दर्शाते हैं। बता दें कि 2015 में हुए पटेल आरक्षण आंदोलन की अगुवाई हार्दिक पटेल ही कर रहे थे। तभी से वह एक के बाद एक कानूनी पचड़ों में फंसते गए। उन पर करीब 20 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। इनमें अधिकांश मामले देशद्रोह और शांति भंग के हैं।वहीं दूसरी ओर गुजरात प्रशासन का हमेशा कहना रहा है कि हार्दिक पटेल को कोई बेवजह परेशान नहीं कर रहा है। हार्दिक की पत्नी किंजल पटेल ने मीडिया से साफ-साफ कहा, मेरे पति 18 जनवरी से गायब हैं। कई मामलों में गिरफ्तार करके उन्हें जेल में भेजा गया। तमाम मामलों में वे जमानत पर बाहर आ गए। कई बार तो ऐसा तक हुआ कि जेल से बाहर आते ही उन्हें गिरफ्तार करके फिर किसी न किसी मामले में जेल में डाल दिया गया। यह उत्पीड़न नहीं तो और क्या है?खुद को पाटीदार नेता बताने वाले हार्दिक पटेल की संदिग्ध गुमशुदगी के बाद से राज्य में भूचाल मचा हुआ है। हालांकि, सोमवार देर रात गुजरात के पुलिस महानिदेशक शिवानंद झा ने इन आरोपों से साफ-साफ इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, उस शख्स (हार्दिक पटेल) के बारे में मैं कॉमेंट देना भी मुनासिब नहीं समझता। क्या वह कॉमेंट देने लायक इंसान लगता है, जिसके तमाशे पर मैं कोई कॉमेंट दूं! दूसरी ओर, पत्रकारों से सोमवार को बात करते हुए किंजल पटेल ने मुख्य रूप से अहमदाबाद की पुलिस पर बड़े आरोप लगाए। हालांकि अहमदाबाद पुलिस भी किंजल के आरोपों पर कुछ भी बोलने से बच रही है। अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/37bLzPT

कोई टिप्पणी नहीं