Breaking News

दिल्ली चुनाव रिजल्ट, 48+ सीटों के साथ सरकार बना रही है भाजपा


भले ही एग्जिट पोल के नतीजों के आम आदमी पार्टी जीत रही है, लेकिन मामला ठीक इसके उलट बताया गया है। दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी 48 से ज्यादा सीटें जीत कर सरकार बना रही है। यह बात खुद मनोज तिवारी ने कही है। उन्होंने कहा है कि मतदान के दिन दोपहर 3 बजे के बाद BJP के पक्ष प्रचंड वोटिंग हुई थी। इसी के चलते भाजपा को 48+ सीटें मिल रही हैं। ऐसे में अब भाजपा नेता के इस दावे से दिल्ली चुनावों के परिणाम सारा गणित बदलता हुआ दिखाई दे रहा है। मनोज तिवाड़ी ने दावा किया है कि भाजपा 48 से ज्यादा सीटों के साथ सरकार बनाएगी। मनोज तिवारी अपने इस दावे का आधार आखिरी के 3-4 घंटों में हुई वोटिंग को दे रहे हैं। तिवारी ने दावा किया कि ईवीएम के आंकड़े दोपहर 3 बजे तक के ही हैं जबकि 3 बजे के बाद बीजेपी के पक्ष में प्रचंड वोटिंग हुई है। उन्होंने ईवीएम पर सवाल उठाने को लेकर आम आदमी पार्टी पर भी हमला बोला है। दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी भी दावा कर रही है कि 3 बजे के बाद उसके पक्ष में प्रचंड वोटिंग हुई थी। अब सारे नतीजे कल यानी 11 फरवरी को आ रहे हैं जो चौंकाने वाले होंगे। हालांकि आम आदमी पार्टी ने ईवीएम मशीनों के साथ छेड़छाड़ की आशंका भी जताई है।अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2vZ2Cb1

कोई टिप्पणी नहीं