Breaking News

Delhi Election Live, ये 12 सीटें बदलेंगी दिल्ली चुनाव का परिणाम


दिल्ली विधानसभा चुनवों में वोटिंग के बाद आज परिणाम आ रहे हैं। इस समय सभी पार्टियां अपनी अपनी जीत का दावा कर रही हैं लेकिन दिल्ली की 12 विधानसभा सीटें ऐसी हैं जो इस चुनाव का परिणाम ​बदलने वाली है। ये ऐसी सीटें हैं जो किसी भी पार्टी के बहुमत में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली हैं।द्वारकाइस सीट पर 2015 में आम आदमी पार्टी के आदर्श शास्त्री ने लगभग 40 हजार वोटों के भारी अंतर से जीत हासिल की थी। लेकिन इस बार यहां मामला बदल गया है। इस बार आदर्श शास्त्री कांग्रेस में चले गए। आम आदमी पार्टी से यहां पूर्व सांसद महाबल मिश्रा के बेटे विनय मिश्रा ने चुनाव लड़ा है। भाजपा से पूर्व विधायक प्रद्युमन राजपूत ने चुनाव लड़ा है।हरि नगरहरि नगर में पंजाबी ज्यादा हैं। यहां पहले जगदीप सिंह ने जीते थे, लेकिन इस बार कांग्रेस से आयी राजकुमारी ढिल्लन ने चुनाव लड़ा है। कांग्रेस से इस बार इस इलाके के पार्षद ही उम्मीदवार है। भाजपा से तेजिन्दरपाल बग्गा मैदान में हैं।शकूरबस्तीयहां से केजरीवाल सरकार के मंत्री सत्येन्द्र जैन ने चुनाव लड़ा है। कांग्रेस से विधायक रहे एस.सी. वत्स ने बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ा है। कांग्रेस से देवराज अरोड़ा मैदान में हैं।मॉडल टाउनयहां पर आप छोड़कर बीजेपी में आए कपिल मिश्रा ने चुनाव लड़ा है। आप से अखिलेशपति त्रिपाठी मैदान में हैं।गांधी नगरयहां कांग्रेस के अरविंदर सिंह लवली को मैदान में हैं। इसबार आप के अनिल वाजेपयी भाजपा की तरफ से मैदान में हैं। आप ने नवीन चौधरी को उम्मीदवार बनाया है।सीलमपुरयहां पिछली बार आप से अब्दुल रहमान को मैदान में है। कांग्रेस से मतीन अहमद और बीजेपी ने कौशल मिश्रा ने चुनाव लड़ा है।नजफगढ़नजफगढ़ सीट पर केजरीवाल सरकार के मंत्री कैलाश गहलोत मैदान में हैं। यहां पर गहलोत के मुकाबले बीजेपी के अजीत खडखड़ी हैं। वहीं, कांग्रेस के साहिब सिंह यादव ने चुनाव लड़ा है।कृष्णा नगरयहां पर कांग्रेस के डॉ. अशोक वालिया और बीजेपी के अनिल गोयल मैदान में हैं।रोहिणीपिछली भाजपा को जो 3 सीटें मिली थीं, उनमें से एक सीट यह भी थी। हालांकि यहां भी बीजेपी के विजेन्द्र गुप्ता ने 5367 वोटों से जीत हासिल की थी। लेकिन इसकी एक वजह यह भी मानी जा रही थी कि कांग्रेस ने भी इस सीट पर बढ़िया प्रदर्शन किया था। जिसकी वजह से आप और कांग्रेस के वोटों का बंटवारा हो गया था।विश्वास नगरयहां पिछली बार भाजपा के ओपी. शर्मा ने 10 हजार वोटों से जीत हासिल की थी। इस बार आप ने दीपक सिंघला ने चुनाव लड़ा है जबकि कांग्रेस ने नसीब सिंह की जगह गुरचरण सिंह राजू को टिकट दिया है।मुस्तफाबादपिछली बार यहां भी भाजपा ने जीत हासिल की थी। इस बार आप ने हाजी यूनुस को उम्मीदवार बनाया है जबकि कांग्रेस ने अली मेहंदी को टिकट दिया है।चांदनी चौकयहां पिछली बार आप के टिकट पर जीतने वाली अलका लांबा इस बार कांग्रेस की उम्मीदवार हैं और कांग्रेस के पुराने नेता प्रहलाद सिंह साहनी आप पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा से सुमन कुमार गुप्ता ने चुनाव लड़ा है।अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2UFAS5J

कोई टिप्पणी नहीं