पेट्रोल-डीजल लेने वालों के लिए खुशखबरी, इतनी हो चुकी है कीमतें, जानिए ताजा भाव

पेट्रोल-डीजल लेने वालों के लिए खुशखबरी है कि इनकी कीमतों में बड़ी गिरावट आई है। ऐसे में यदि आप अपनी गाड़ी में तल डलवाना चाहते हैं आज सबसे शानदार मौका है। आज पूरे देश में पेट्रोल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। एक हफ्ते बाद कल पेट्रोल की कीमत में गिरावट आई थी। कल पेट्रोल और डीजल दोनों की कीमत में 5 पैसे की कटौती हुई थी। आज पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं।आज यानी बुधवार को दिल्ली में पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। पेट्रोल कल के भाव 71.89 रुपये प्रति लीटर और डीजल 64.65 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है। इसी तरह मुंबई में भी पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं। पेट्रोल अपने कल के भाव 77.56 रुपये प्रति लीटर और डीजल 67.75 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है। ऐसे ही कोलकाता में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई परिवर्तन नहीं है। पेट्रोल की कीमत 74.53 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 66.97 रुपये प्रति लीटर है। चेन्नई में भी पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं। पेट्रोल के दाम 74.68 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 68.27 रुपये प्रति लीटर हैं।अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2SIyLgd
कोई टिप्पणी नहीं