Breaking News

अब वेब सीरीज में नजर आएंगे युवराज सिंह, असम का ड्रीम हाउस प्रोडक्शंस कर रहा मदद


पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह अपने भाई जोरावर सिंह और पत्नी तथा अभिनेत्री हैजल कीच के साथ वेब सीरीज में नजर आने वाले हैं। युवराज की इस वेब सीरीज को असम स्थित ड्रीम हाउस प्रोडक्शंस का सहयोग हासिल है।प्रोडक्शन बैनर की नीता सरमा ने बताया कि जोरावर वेब सीरीज में मुख्य भूमिका निभाएंगे और उनकी मां शबनम सिंह भी इससे जुड़ी हैं। यहां संवाददाता सम्मेलन में मौजूद रहीं शबनम ने कहा कि वह वेब सीरीज से जुड़कर बेहद गौरवान्वित और उत्साहित महसूस कर रही हैं।वहीं सरमा ने कहा, पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह और उनके भाई जोरावर सिंह के साथ वेब सीरीज बनाना सम्मान की बात है।अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/37KzpOx

कोई टिप्पणी नहीं