Breaking News

बिहार ने दूसरी पारी में भी जड़ दिया शतक, अरुणाचल को देखना पड़ा हार का मुंह


रहमतउल्लाह की एक और शतकीय पारी की मदद से बिहार ने अरुणाचल प्रदेश को यहां 6 विकेट से पराजित कर रणजी ट्रॉफी प्लेट ग्रुप में तीसरी जीत दर्ज की। मोइनुल हक स्टेडियम में खेले गए मुकाबले के चौथे और अंतिम दिन बिहार ने 224 रनों के लक्ष्य को चाय से पहले 67 ओवर में 4 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। बिहार की जीत में नायक की भूमिका निभाने वाले भागलपुर के रहमतउल्लाह ने पहली पारी में भी 140 रनों की जुझारू पारी खेली थी। गेंदबाजी में कप्तान आशुतोष अमन ने पूरे मैच में 10 विकेट लिए।रहमत की पारी मैच का टर्निंग प्वाइंट राहुल दलाल के 190 रनों की शतकीय पारी से अरुणाचल प्रदेश ने पहली पारी में 112.1 ओवर में 351 रन बनाए थे। जवाब में एक समय 74 रनों पर 5 विकेट गंवाने के बाद रहमतउल्लाह के शतक से बिहार की टीम 291 रन बनाने में कामयाब रही। यही इस मैच का टर्निंग प्वाइंट भी रहा। लड़खड़ाते बिहार को फिर रहमत का सहारा 224 रनों के लक्ष्य के समक्ष बिहार की दूसरी पारी की शुरुआत बेहद खराब रही और 15 रनों पर उसके 3 विकेट पवेलियन लौट गए। ओपनर बासुकीनाथ खाता नहीं खोल सके, जबकि लखन राजा अपने रणजी कॅरियर की चौथी पारी में खाता खोलने में सफल तो रहे, लेकिन वे केवल 9 रन बना सके। अंतिम मैच 12 फरवरी से 8 मैचों में एक में पुडुचेरी के खिलाफ बिहार को शिकस्त झेलनी पड़ी। मिजोरम, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश से जीत मिली। मेघालय, नगालैंड, गोवा, चंडीगढ़ से मुकाबला ड्रॉ रहा। 12 फरवरी से बिहार का अंतिम मैच सिक्किम के खिलाफ कटक में होगा।अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/38eheSh

कोई टिप्पणी नहीं