अब बिहार में भी बिगड़ सकता है भाजपा-जेडीयू का खेल, लालू के लाल ने किया बड़ा ऐलान

अब बिहार में विधानसभा चुनावों की सरगर्मियां तेज हो चुकी है जिसके तहत लालू यादव के बेटे तेजस्वी ने बड़ा ऐलान किया है। बिहार विधानसभा चुनाव में आरजेडी बेरोजगारी को बड़ा मुद्दा बनाने जा रही है। आरजेडी नेता नेता तेजस्वी यादव ने घोषणा की है कि वो युवाओं के लिए नौकरी की मांग को लेकर पूरे राज्य में यात्रा करेंगे। बिहार में विधानसभा चुनाव इस साल के अंत में होने वाले हैं। तेजस्वी यादव की नजर संभवत: विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में आरजेडी का वोट आधार विस्तार करने पर है। यादव ने यह नहीं बताया कि वह अपनी बेरोजगारी हटाओ यात्रा की शुरुआत कब करेंगे, लेकिन यह स्पष्ट किया कि उनकी यह यात्रा 5 सप्ताह चलने वाले विधानसभा सत्र के दौरान भी जारी रहेगी। विधानसभा सत्र 24 फरवरी से शुरू होगा। तेजस्वी ने कहा, देश मंदी और बेरोजगारी से जूझ रहा है। मैं बेरोजगारी हटाओ यात्रा के साथ पूरे राज्य में जाऊंगा। उन्होंने कहा, आरजेडी केवल एम-वाई (मुस्लिम-यादव) की नहीं है। इसका आधार बहुत बड़ा है। पार्टी सभी लोगों की है। हमारा परिवार बहुत बड़ा है जिसमें हम समाज के सभी वर्ग का सम्मान करते हैं और प्रत्येक को उचित प्रतिनिधित्व देते हैं। अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/39npMqc
कोई टिप्पणी नहीं