Breaking News

कौन हैं ऑटो एक्सपो में गाड़ियों के साथ खड़ी रहने वाली ये खूबसूरत लड़कियां, जानकर उड़ जाएंगे होश


इस समय ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में ऑटो एक्सपो 2020 का आयोजन किया जा रहा है। इसमें नई नई गाड़ियां प्रदर्शित की जा रही हैं। लेकिन चमचमाती गाड़ियों के साथ ही उनके साथ ही खड़ी रहने वाली खूबसूरत लड़कियां भी आकर्षक का केंद्र बनी रहती हैं। हालांकि ये तो सब जानते हैं कि ये लड़कियां मॉडल होती है जिनको कंपनियों द्वारा हायर किया जाता है। इसमें सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि ये लड़कियां आती कहां से हैं और इनका बैकग्राउड क्या होता है। लेकिन इनके बारे में ये सब जानकर कोई भी हैरान रह सकता है।ऑटो एक्सपो में ये खूबसूरत लड़कियां गाड़ियों के साथ घंटों तक खड़ी रहते हुए मुस्कान बिखेरती रहती हैं। कोई इनके साथ सेल्फी लेता तो कोई गाड़ी के बारे में जानकारी लेता है। ये लड़कियां सभी विजिटर्स को बड़ी ही शानदार मुस्कान के साथ जवाब देती हैं और उनके साथ फोटो भी खिंचवाती हैं। इनमें से कुछ लड़कियां तो 11 घंटों तक गाड़ियों के साथ खड़ी रहती हैं।हालांकि इसके पीछे एक कड़वी सच्चाई भी है कि लगातार फरवरी की ठंड में शार्ट ड्रेस में 11 घंटों तक गाड़ियों के साथ खड़ी रहने वाली इन खूबसूरत लड़कियों को 3 से 4 हजार रूपए रोज मिलते हैं। हालांकि कुछ एक्सपीरियंस वाली लड़कियों को 7 से 8 हजार रूपए रोज तक भी मिलते हैं। ये लड़कियां रात को 9 बजे तक अपने घर पहुंचती हैं। लेकिन दिनभर खड़ी रहने के कारण एड़ियां दुखती हैं और रात को नींद भी बड़ी मुश्किल से ही आ पाती हैं।गाड़ियों के साथ खड़ी रहने वाली इन मॉडल्स में से कोई सीए तो कोई इंजीनियंरिंग करने वाली छात्राएं भी होती हैं जो अपना खर्च निकालने के लिए ये काम करती हैं। रोजाना की सैलरी के अलावा इनको ट्रैवल और खाने का खर्च, ड्रेस, फुट वियर, एसेसरीज आदि चीजें हायर करने वाली कंपनियों द्वारा मुहैया कराई जाती है।अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Sd10mA

कोई टिप्पणी नहीं