Breaking News

खूब भरवाएं पेट्रोल-डीजल, जमीन पर आ चुकी हैं कीमतें, जानिए ताजा भाव


पेट्रोल-डीजल के दाम रविवार को लगातार चौथे दिन घटते हुये करीब पाँच महीने के निचले स्तर पर आ गये। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल रविवार को 22 पैसे सस्ता होकर 72.23 रुपये प्रति लीटर पर आ गया जो 17 सितंबर 2019 के बाद का निचला स्तर है।यहाँ डीजल की कीमत भी 20 पैसे घटकर 65.23 रुपये प्रति लीटर रह गयी। यह पिछले साल 12 सितंबर के बाद का निचला स्तर है। कोलकाता में पेट्रोल 21 पैसे सस्ता होकर 74.92 रुपये, मुंबई में 22 पैसे सस्ता होकर 77.89 रुपये और चेन्नई में 23 पैसे सस्ता होकर 75.04 रुपये प्रति लीटर रह गया।डीजल की कीमत कोलकाता में 20 पैसे घटकर 67.59 रुपये प्रति लीटर रह गयी। मुंबई और चेन्नई में डीजल 21-21 पैसे सस्ता हुआ। एक लीटर डीजल आज मुंबई में 68.36 रुपये और चेन्नई में 68.89 रुपये का बिका।अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2H9XiEg

कोई टिप्पणी नहीं