सावधान! अब तेज हवाओं के साथ होगी भारी बारिश, जानिए आपके शहर का हाल

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम बदलने वाला है जिसके तहत तेज हवाओं के साथ बारिश होगी। ओडिशा के अलग-अलग हिस्सों में अगले 24 घंटे के दौरान 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज गति से हवा चल सकती है और इसके साथ ही बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक विदर्भ, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बारिश हो सकती है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पूर्वोत्तर राजस्थान में अलग-थलग स्थानों पर शीत लहर की स्थिति होने के आसार हैं।रात का तापमान मराठवाड़ा, विदर्भ, तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल के साथ-साथ पूर्वी मध्य प्रदेश के शेष हिस्सों में सामान्य से ऊपर रहा। मध्य प्रदेश, तेलंगाना, रायलसीमा के कुछ हिस्सों के साथ-साथ असम और मेघालय के शेष हिस्सों में रात का तापमान सामान्य से काफी ऊपर रहा। असम, मेघालय, उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्सों, राजस्थान, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, कोंकण, गोवा और तटीय उत्तर आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों में तथा हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के शेष हिस्सों में रात का तापमान भी सामान्य से नीचे रहा।ओडिशा, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय क्षेत्र, सिक्किम, जम्मू कश्मीर और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों में रात का तापमान सामान्य से काफी नीचे रहा। देश के मैदानी इलाके में सबसे कम तापमान हरियाणा के हिसार और पूर्वी राजस्थान के सीकर में 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को सुबह 08़ 30 बजे अंबाला शहर में 50 मीटर जबकि अमृतसर, मंडी, पटियाला और करनाल में 200 मीटर की दृश्यता दर्ज की गयी। पंजाब के अलग-अलग स्थानों पर घना कोहरा तथा हिमाचल प्रदेश और उत्तरी हरियाणा में अलग-अलग स्थानों में मध्यम कोहरे का प्रभाव रहा। पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में शीत लहर की स्थिति रही। पिछले 24 घंटे के दौरान ओडिशा और छत्तीसगढ़ में कई स्थानों पर तथा उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, विदर्भ, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और केरल में कुछ स्थानों पर बारिश या फिर गरज के साथ छींटे पड़े।असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय क्षेत्र, सिक्किम, बिहार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू कश्मीर, राजस्थान, गुजरात, कोंकण, गोवा, मध्य प्रदेश, मराठवाड़ा, रायलसीमा, तमिलनाडु और कर्नाटक में मौसम शुष्क रहा।अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2SbaHlF
कोई टिप्पणी नहीं