BJP के दिल्ली चुनाव हारते ही गैस सिलेंडर ने दिया तगड़ा झटका, अब इतनी बढ़ गई है कीमत

BJP के दिल्ली चुनाव हारते ही रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों ने तगड़ा झटका दिया है। अचानक से रसोई गैस सिलेंडर की कीमतें 150 रुपये तक बढ़ गई है। ऐसे में पहले से ही महंगाई की मार झेल रहे आम लोगों को यह एक और बड़ा झटका लगा है। अब इंडेन गैस के बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर 150 रुपये तक महंगे हो गए हैं। देश की राजधानी दिल्ली में 14 किलोग्राम के गैस सिलेंडर की कीमत 144.50 रुपये बढ़ गई हैं। अब दिल्ली में बिना सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर 858.50 रुपये में मिलेंगे।कोलकाता वालों को 149 रुपये ज्यादा चुकाकर 896.00 रुपये में सिलेंडर मिलेगा। इसी तरह मुंबई में 145 रुपये की बढ़ोतरी हुई है और अब यहां सिलेंडर की नई कीमत 829.50 रुपये हो गई है।चेन्नई में बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमतों में 147 रुपये की बढ़ोतरी हुई है और अब यह 881 रुपये में मिल रहा है। आपको बता दें कि पिछले साल दिसंबर में दिल्ली में 14.2 किलो के बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत 695.00 रुपये थी। वहीं, कोलकाता में 725.50 रुपये, मुंबई और चेन्नई में 14.2 किलो के बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर का दाम क्रमश: 665.00 और 714.00 रुपये था।अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2wavZY9
कोई टिप्पणी नहीं