Breaking News

ये है अरविंद केजरीवाल का नया विजयी रथ, खूबियां जानकर रह जाएंगे हैरान


अरविंद केजरावाल ने अपने लिए नई गाड़ी बनवाई है जिसें देखकर हर कोई हैरान हो सकता है। इसको केजरीवाल का विजयी रथ भी कहा जा रहा है। दिल्ली चुनावों के परिणामों के शुरुआती रुझानों में आम आदमी पार्टी को बहुमत मिल गया है। आम आदमी पार्टी बहुमत से ज्यादा सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, भाजपा भी कड़ी टक्कर देते हुए 18 सीटों पर आगे है। हालांकि इस बार कांग्रेस भी कड़ी टक्कर देते हुए 2 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। शुरूआती रूझानों के हिसाब से AAP की सरकार बनना तय है और अरविंद केजरीवाल तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं।आम आदमी पार्टी ने अपनी इस जीत के लिए रोड शो करने के ल‍िए एक ओपन जीप भी सजा ली है। यह वो ही गाड़ी है जो आप फोटो में देख रहे हैं। काले और पीले रंग की इस ओपन जीप को काफी अच्छे तरीके से सजाया गया है। इतना ही नहीं ​बल्कि इसमें आम आदमी पार्टी चुनाव चिन्ह झाड़ू का भी पेंट किया गया है। गाड़ी फ्रंट मिरर के उपर लिखा गया है कि दिल्ली में तो केजरीवाल। आपको बता दें कि दिल्ली चुनाव परिणामों के शुरुआती रुझानों में आम आदमी पार्टी के अमानतुल्लाह खान, मनीष सिसोदिया, अरविंद केजरीवाल आगे चल रहे हैं. जबकि कांग्रेस के अरविंदर सिंह लवली पीछे चल रहे हैं। नतीजों से पहले ही आम आदमी पार्टी के दफ्तर में जश्न का माहौल है। AAP कार्यकर्ताओं ने पूरे दफ्तर को गुब्बारों से सजाया है। नतीजों के दौरान अरविंद केजरीवाल समेत बड़े नेता यहां पर ही रहेंगे।अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2HgzONu

कोई टिप्पणी नहीं