Breaking News

दिल्ली चुनाव रिजल्ट: हारने जा रहा शाहीन बाग आंदोलन खड़ा करने वाला ये मुस्लिम नेता, BJP आगे


आम आदमी पार्टी से दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़े अमानतुल्लाह रूझानों में पीछे चल रहे हैं। अमानतुल्लाह ने ओखला से चुनाव लड़ा है जहां भाजपा के ब्रह्म सिंह आगे चल रहे हैं। दिल्ली में 8 मुस्लिम बहुल विधानसभा सीटें। दिल्ली में इन्हीं सीटों पर सीएए के खिलाफ प्रदर्शन किए जा रहे हैं। ओखला विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले शाहीन बाग में तो पिछले 58 दिनों से महिलाएं रात-दिन धरने पर बैठी हैं। भाजपा ने अपने चुनाव प्रचार में शाहीन बाग को मुद्दा बनाया था तो अरविंद केजरीवाल ने मुस्लिम बहुल इलाकों से पूरे चुनाव प्रचार में दूरी बनाकर रखी थी। वहीं, कांग्रेस शाहीन बाग के समर्थन में खड़ी रही थी।दिल्ली की सियासत में मुस्लिम मतदाता 12 फीसदी के करीब हैं. दिल्ली की कुल 70 में से 8 विधानसभा सीटों को मुस्लिम बहुल माना जाता है, जिनमें बल्लीमारान, सीलमपुर, ओखला, मुस्तफाबाद, चांदनी चौक, मटिया महल, बाबरपुर और किराड़ी सीटें शामिल हैं. इन विधानसभा क्षेत्रों में 35 से 60 फीसदी तक मुस्लिम मतदाता हैं। वहीं, त्रिलोकपुरी और सीमापुरी सीट पर भी मुस्लिम मतदाता काफी महत्वपूर्ण माने जाते हैं.दिल्ली की ओखला की सीट पर AAP के मौजूदा विधायक अमानतुल्ला खान के सामने कांग्रेस से पूर्व विधायक परवेज हाशमी मैदान में है। जबकि भाजपा ब्रह्म सिंह हैं।अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/31KixpB

कोई टिप्पणी नहीं