Breaking News

दिल्ली चुनाव रिजल्ट से पहले ही BJP ने दफ्तर में लगाया ये पोस्टर, इतनी सीटों पर आगे है पार्टी


दिल्ली चुनाव रिजल्ट के शुरूआती रूझानों में BJP 20 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रही है। वोटों की गिनती हो रही है जिनमें आम आदमी पार्टी के कई कद्दावर नेता पीछे चल रहे हैं। हालांकि इसी बीच भारतीय जनता पार्टी ने अपने दिल्ली प्रदेश कार्यालय पर एक पोस्टर लगा दिया है जो चर्चा का विषय बना हुआ है। इस पोस्टर के सामने आने के बाद अटकलें लगनी लगी है कि भाजपा चुनाव जीत रही हैं या हार रही है।भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि उनकी पार्टी 55 सीटें जीत रही है। इससे पहले तिवारी ने ट्वीट करके कहा था कि उनकी पार्टी 48 सीटें जीत रही है। आज ही राज्यसभा सदस्य विजय गोयल कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर पहुंचे। उन्होंने दावा किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में दिल्ली में भाजपा की सरकार बनेगी।हालांकि कई एग्जिट पोल के नतीजों में आम आदमी पार्टी को बहुमत दिखाया गया है। आम आदमी पार्टी दिल्ली की 70 में से 59-68 सीटें जातती हुई दिखाई गई है जबकि भाजपा 2 से 11 सीटें जीत सकती है। हालांकि कांग्रेस का फिर एकबार खाता नहीं खुलने जा रहा।अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2SuDUXK

कोई टिप्पणी नहीं