Breaking News

Delhi elections 2020 live results, इस अफवाह ने कर दिया सबसे बड़ी पार्टी का बुरा हाल


Delhi elections 2020 live results में सामने आया है कि एक अफवाह ने सबसे बड़ी रह चुकी पार्टी बुरा हाल किया है। आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी से पहले ​दिल्ली में कई बार लगातार कांग्रेस की सरकार रही है। इसबार लग रहा था कि कांग्रेस अच्छा करेगी लेकिन एक अफवाह ने पार्टी का बुरा हाल करके रख दिया। अफवाह यह फैली थी कि कांग्रेस समर्थक व कार्यकर्ता इस बार भी आम आदमी पार्टी को वोट डालने जा रहे हैं। हालांकि कांग्रेस नेताओं ने इसे गलत बताया था।आपको बता दें कि पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को एक भी सीट नहीं मिली थी। लेकिन निगम चुनावों में पार्टी ने ठीक प्रदर्शन किया और लोकसभा चुनाव में वह दूसरे नंबर पर रही। इस वजह से संभावना थी कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ठीक प्रदर्शन करेगी। इसी के चलते कांग्रेस ने अपने करीब 20 वरिष्ठ नेताओं को इस चुनाव में टिकट दिया। उन्होंने भी चुनाव जीतने में जान लगा दी। लेकिन एक्जिट पोल ने बता दिया है कि कांग्रेस के हाल सुधरे नहीं है और पिछले चुनाव जैसा ही उसका हाल होने जा रहा है। इस पोल ने कांग्रेसी नेताओं को परेशान कर दिया है और वे समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर ऐसा कैसे हो गया, जबकि चुनाव में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने जमकर प्रचार किया, खासी भीड़ भी जुटी।हालांकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने कहा था कि यह अफवाह गलत है और चुनावों पार्टी सम्मानजनक सीटें लेने जा रही है।अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2SiF0a9

कोई टिप्पणी नहीं