Breaking News

85 साल के इलमचंद का मणिपुर में बजा डंका, जीते पांच पदक


मणिपुर में हुई नेशनल मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रंछाड के 85 वर्षीय इलम चंद तोमर ने तीन स्वर्ण सहित पांच पदक जीते।खुमान लंपक स्टेडियम में 9 से 14 फरवरी तक 41 वीं नेशनल मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप हुई। इसमें देश भर के वेटरन एथलीटों ने भाग लिया। रंछाड गांव के 85 वर्षीय इलम चंद तोमर ने भी कई स्पर्धाओं में भाग लिया। 65 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की पोल वाल्ट स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा 400 मीटर व 100 मीटर दौड़ स्पर्धाओं में भी स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। लंबी कूद स्पर्धा में रजत तथा त्रिकूद स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया। इलम चंद के पदक जीतने पर उनके गांव रंछाड में खुशी का माहौल है। देवेंद्र प्रधान, पूर्व प्रधान समर पाल सिंह, मास्टर सहेंद्र, ओंकार सिंह, सोहनवीर, रविंद्र हट्टी, सुधीर तोमर, एसआई ओमवीर सिंह, प्रमोद, विक्रम जैन आदि ने इलम चंद के पदक जीतने पर हर्ष जताया है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/324uaHV

कोई टिप्पणी नहीं