मणिपुर के दमन ने हासिल की जीत, 50 किमी पैदल चल अपने नाम किया खिताब

मणिपुर के एस दमन सिंह ने राष्ट्रीय चैंपियनशिप के दूसरे और अंतिम दिन 50 किमी पैदल चाल में पुरुष वर्ग का खिताब अपने नाम कर लिया है। 30 साल के दमन सिंह ने 4 घंटे 8 मिनट और 10 सेकेंड के समय के साथ खिताब जीता। हालांकि दमन 3 घंटे और 50 मिनट के ओलंपिक क्वालीफिकेशन से काफी दूर रहे। वहीं पंजाब के गुरप्रीत सिंह 4 घंटे 9 मिनट और 44 सेकेंड के साथ दूसरे जबकि उत्तर प्रदेश के अंजनी सिंह 4 घंटे 22 मिनट और 37 सेकेंड तीसरे स्थान पर रहे। पुरुष अंडर 20 वर्ग में 10 किमी पैदल चाल स्पर्धा में हरियाणा के अमित ने 40 मिनट और 28 सेकेंड के राष्ट्रीय रिकार्ड के साथ खिताब जीता।लड़कियों की अंडर-20 वर्ग में 10 किमी पैदल चाल स्पर्धा में 18 साल की मुनिता प्रजापति ने बलजीत कौर बाजवा को पछाड़कर खिताब जीत लिया। मुनिता ने 50 मिनट और 15 सेकेंड के समय के साथ 50 मिनट और 30 सेकेंड का विश्व जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप क्वालीफाइंग स्तर भी हासिल किया। बलजीत ने क्वालीफाइंग स्तर से एक सेकेंड अधिक समय लिया।अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/37CivkI
कोई टिप्पणी नहीं