आज फिल्म फेयर में होगी अवार्ड्स की बारिश, बिग बॉस सीजन 13 को भी मिलेगा विजेता

फिल्म फेयर अवॉड्र्स 2020 का आयोजन शनिवार 15 फरवरी को पूर्वोत्तर राज्य असम में होने जा रहा है। इस सेरेमनी में बॉलिवुड की बड़ी-बड़ी हस्तियां शामिल होंगी। खबरें हैं कि इस समारोह को शाहरुख खान और विक्की कौशल होस्ट करेंगे। कार्यक्रम गुवाहाटी के इंदिरा गांधी ऐथलेटिक्स स्टेडियम में होगा।इस बार ये दो वजहों से सुर्खियों में है। 60 साल में यह पहला मौका है जब यह अवॉर्ड सेरेमनी मुंबई से बाहर आयोजित की जा रही है। दूसरा यह की टेक्निकल और शॉर्ट फिल्म्स के लिए अलग से सेरेमनी आयोजित की गई है। यह कार्यक्रम मुंबई में पहले ही हो चुका है, जिसमें इंडस्ट्री के बेस्ट टेक्निशियन्स और शॉर्ट फिल्म्स के विनर्स को सम्मानित किया गया था। खबर है कि इससे पहले हर बार यह अवॉर्ड शो मुंबई में आयोजित होता रहा है।क्रिटिक्स चॉइस फिल्म अवॉर्ड 14 मार्च कोक्रिटिक्स चॉइस फिल्म अवॉर्ड (सीसीएफए) समारोह के दूसरे संस्करण का आयोजन 14 मार्च को होगा। इसमें हिंदी के अलावा मराठी, गुजराती, बांग्ला, तेलुगू, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं की फिल्मों को भी सम्मानित किया जाता है। फिल्म क्रिटिक्स गिल्ड की चेयरपर्सन अनुपमा चोपड़ा ने कहा,दूसरे संस्करण के साथ हम एक बार फिर से आ रहे हैं, जिसके माध्यम से हम भारतीय फीचर फिल्मों की प्रतिभा और कहानी को सम्मानित करेंगे। पिछली बार की तरह हम इसे हिंदी सिनेमा तक सीमित नहीं रखना चाहते हैं, इसलिए गिल्ड आठ भाषाओं में सिनेमा का अवॉर्ड देगा।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3bGD2Io
कोई टिप्पणी नहीं