फुटबॉल: रोमानिया के साथ 2 दोस्ताना मैच खेलेगी भारतीय महिला यू-17 टीम

भारतीय अंडर-17 महिला फुटबाल टीम रविवार से तुर्की में रोमानिया के साथ दो दोस्ताना मैच खेलेगी। इस मैच से पहले भारतीय टीम के कोच थॉमस डेनरबी ने कहा है कि रोमानिया के खिलाफ होने वाले मुकाबले में उनकी टीम को शारीरिक रूप से फिट रहना होगा।डेनरबी ने एईआईएफएफ से कहा, रोमानिया के पास अच्छे पासिंग गेम हैं और उनके खिलाड़ी तकनीकी रूप से काफी अच्छे हैं। वे शारीरिक रूप से एक मजबूत टीम है और हमारे लिए इस तरह की टीमों के खिलाफ खेलना अच्छा है। भारतीय महिला अंडर-17 फुटबाल टीम इन मैचों की तैयारियों के लिए 11 फरवरी को ही तुर्की पहुंच चुकी है।कोच ने कहा कि वह अपनी टीम की अब तक की तैयारियों से काफी खुश हैं। उन्होंने कहा, ट्रेनिंग अच्छी रही है। हमने डिफेंस पर थोड़ा काम किया है। अब तक के ट्रेनिंग से हम खुश हैं और यह अच्छी बात है कि खिलाड़ी उस चीज को समझ रहे हैं, जोकि वे करना चाहते हैं।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/39GfxNx
कोई टिप्पणी नहीं