Breaking News

इधर बजट पेश कर रही मोदी सरकार, उधर PoK को पाकिस्तान में मिलाने जा रहे इमरान खान


इधर मोदी सरकार आम बजट पेश कर रही है, लेकिन पड़ोसी देश पाकिस्तान PoK को अपने देश में मिलाने जा रहा है। पाकिस्तान ने पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) को अपने देश में मिलाने की खबरों को खारिज किया है लेकिन पाकिस्तान सरकार का मंसूबा कुछ और है। मोदी सरकार द्वारा जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने के बाद से ही पाकिस्तान डरा और चिढ़ा हुआ है। भारत को जवाब देने के लिए अब पाकिस्तान ने PoK यानी पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर को अपने देश में मिलाने का प्लान बनाया है।पाकिस्तान के प्रमुख अखबार डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 6 सप्ताह से ज्यादा समय से पीओके के विलय की खबरें आ रही थीं। दरअसल, पीओके के प्रधानमंत्री फारूक हैदर खान ने दावा किया था कि उन्हें कहा गया है कि वह पीओके के आखिरी प्रधानमंत्री होंगे। इसी बयान के बाद पीओके के पाकिस्तान में विलय की खबरें आर रही हैं। इसके बाद सरकार ने एक प्रशासनिक सेवा का नाम भी बदल दिया जिससे ये कयास और भी तेज हो गए।हालांकि, पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता आइशा फारूकी ने गुरुवार को इन रिपोर्ट्स को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा, पीओके से संबंधित ऐसे किसी भी प्रस्ताव पर विचार नहीं किया जा रहा है उन्होंने इस बात को भी खारिज किया कि सरकार गिलगिट-बाल्टिस्तान का स्वायत्त दर्जा बदलने के लिए नया कानून लाने जा रही है. आइशा ने कहा, ये केवल मीडिया का अनुमान है, मैं इस पर टिप्पणी नहीं करना चाहती हूं।भारत ने जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे को खत्म कर दिया था और राज्य को विभाजित कर दो केंद्र शासित प्रदेश बना दिए थे। इसके बाद पाकिस्तान की मीडिया में भी ऐसे कयास लगने लगे थे कि पाकिस्तान पीओके का विलय कर सकता है। बता दें कि भारत पीओके को अपना हिस्सा मानता है और सरकार इस पर प्रशासनिक नियंत्रण लेने की भी बात करती रही है। गृहमंत्री अमित शाह ने संसद में भी कहा था कि जब वह कश्मीर बोलते हैं तो उसमें पीओके भी शामिल होता है।पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने कहा कि उनकी सरकार 5 फरवरी को कश्मीर एकजुटता दिवस मनाएगी और भारत सरकार द्वारा किए जा रहे मानवाधिकार उल्लंघन को उजागर करेगी। आइशा ने कहा, हमारी योजना में सिर्फ पाकिस्तान में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी प्रदर्शन शामिल है। ये एक सतत प्रक्रिया और राष्ट्रीय प्रयास है। 100 से ज्यादा देशों में हमारे दूतावास आने वाले कश्मीरी एकजुटता दिवस को लेकर रणनीति तैयार कर रहे हैं। ये कैंपेन सिर्फ पाकिस्तान तक ही सीमित नहीं है।कुरैशी ने कहा, पाकिस्तानी और कश्मीरी अवाम एकजान और एक कौम हैं। हम अपने कश्मीरी भाई-बहनों को कभी अकेला नहीं छोड़ेंगे। यह सरकार या विपक्ष का मामला नहीं है बल्कि कश्मीरी भाई-बहनों के अधिकारों की जंग है जिसे हम मिलकर लड़ेंगे। हमने कश्मीर पर बेहतर प्रस्ताव के लिए अपने विदेश मंत्रालय के दरवाजे खोले हुए हैं।पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने यह भी दावा किया कि कश्मीर मुद्दे पर अब अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहले से कहीं अधिक आवाजें उठ रही हैं और यह साफ हो चुका है कश्मीर भारत का अंदरूनी मामला नहीं है।अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/31m58ny

कोई टिप्पणी नहीं