Breaking News

ये हैं दुनिया के अजीबोगरीब टैक्स, जिनको जानकर दंग रह जाएंगे आप


दुनिया के सभी देश में टैक्स देने का प्रावधान है। टैक्स के जरिए ही देश का विकास होता है। सभी देशों की सरकार ये तय करती है कि किस वस्तु पर कितना टैक्स देय है, और जनता को वो देना भी पड़ता है, लेकिन अगर आपसे कहा जाए कि आपको टैटू बनवाने के लिए या कद्दू खरीदने के लिए भी टैक्स देना पड़ेगा, तो आपको कैसा लगेगा। जी हां आज हम आपको कुछ ऐसे ही अजीबोगरीब टैक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके बारे में जानकर आप चौंक जाएंगे।1- कद्दू पर टैक्सकद्दू के लिए भी टैक्स देना पड़े, ऐसा शायद ही आपने कभी सुना हो, लेकिन अमेरिका के न्यू जर्सी में ऐसा होता है। यहां लोगों को कद्दू खरीदने के लिए भी टैक्स देना पड़ता है। 2- टैटू पर टैक्सटैटू बनवाना आजकल के युवाओं का शौक बन चुका है, लेकिन जरा सोचिए कि इसपर भी आपको टैक्स देना पड़े तो? जी हां, अमेरिकी राज्य अरकंसास में लोगों को टैटू के लिए छह फीसदी सेल्स टैक्स चुकाना पड़ता है। 3- टॉयलेट फ्लश पर टैक्सअगर आपको टॉयलेट के फ्लश पर भी टैक्स देना पड़े तो आपको कैसा लगेगा? अमेरिका के मैरीलैंड में कुछ ऐसा ही होता है। यहां की सरकार टॉयलेट फ्लश के उपयोग पर लोगों से प्रति महीने करीब 355 रुपये टैक्स वसूलती है। हालांकि इन पैसों को नालों की साफ-सफाई पर खर्च किया जाता है। 4- आइस ब्लॉक पर टैक्सअमेरिका के एरिजोना में बर्फ का टुकड़ा (आइस ब्लॉक) खरीदने पर भी लोगों को टैक्स देना पड़ता है। हालांकि अगर लोग आइस क्यूब खरीदें तो उसके लिए कोई टैक्स नहीं है। 5- ताश के पत्ते पर टैक्सअमेरिका के अलबामा में लोगों को ताश के पत्ते खरीदने या बेचने के लिए भी टैक्स देना पड़ता है। खरीदने वाले को 10 फीसदी प्रति ताश की गड्डी, जबकि बेचने वाले को 71 रुपये फीस के साथ ही 213 रुपये वार्षिक लाइसेंस के लिए चुकाने पड़ते हैं। हालांकि यह टैक्स सिर्फ ताश के 54 पत्ते या उससे कम खरीदने वालों पर लागू होता है। अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2RLuSWZ

कोई टिप्पणी नहीं