Breaking News

कुछ नहीं कर सकेगा मोदी सरकार का बजट! 20 साल में सबसे कम रहेगी भारत की इनकम


आर्थिक सर्वेक्षण 2019-20 के अनुसार भारत की इनकम पिछले 20 सालों की तुलना में सबसे कम रहने वाली है। इस वित्तीय वर्ष भारत में प्रति व्यक्ति नेट नैशनल इनकम (एनएनआई) 6.8% की दर से बढ़ने की उम्मीद है। 2002-03 के बाद से यह दर सबसे कम होगी। हालांकि यह केवल अग्रिम अनुमान है, लेकिन अगर ऐसा होता है तो लगभग दो दशकों में पहली बार होगा जब प्रति व्यक्ति एनएनआई विकास दर 7% से नीचे जाएगी। आर्थिक सर्वेक्षण 2019-20 के अनुसार, इस वित्तीय वर्ष भारत में प्रति व्यक्ति नेट नैशनल इनकम (एनएनआई) 6.8% की दर से बढ़ने की उम्मीद है। 2002-03 के बाद से यह दर सबसे कम होगी। हालांकि यह केवल अग्रिम अनुमान है, लेकिन अगर ऐसा होता है तो लगभग दो दशकों में पहली बार होगा जब प्रति व्यक्ति एनएनआई विकास दर 7% से नीचे जाएगी। ग्रॉस नैशनल प्रॉडक्ट (जीएनपी) से विमूल्यन (समय के साथ उत्पाद की कीमत में आने वाली कमी) घटाने के बाद बची कीमत एनएनआई कहलाती है। देश या देश के बाहर उत्पादित सभी वस्तुओं और सेवाओं का कुल मौद्रिक मूल्य जीएनपी कहलाता है। एनएनआई का महत्व इसलिए भी है क्योंकि क्योंकि यह देश की आर्थिक विकास दर और कुल आय की सबसे सटीक तस्वीर पेश करती है। अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/31cFbGK

कोई टिप्पणी नहीं