Budget 2020: मोदी सरकार के बजट से आपके बच्चों को क्या मिला, ये जानकारी आपको हैरान कर देगी

निर्मला सीतारमण ने शिक्षा क्षेत्र के लिए 99300 करोड़ रुपये और कौशल विकास के लिए 3000 करोड़ रुपये का ऐलान किया है। शिक्षा प्रणाली में सुधार के लिये विदेशों से कर्ज और एफडीआई के उपायों पर जोर दिया जाएगा। सीतारमण ने कहा कि अब ऑनलाइन डिग्री लेवल प्रोग्राम चलाए जाएंगे और इसके लिए जल्द ही सरकार की ओर से नई शिक्षा नीति का ऐलान किया जाएगा। वित्तमंत्री ने कहा कि दुनिया के छात्रों को भारत में पढ़ने के लिए सुविधाएं दी जाएंगी। भारतीय छात्रों को भी एशिया, अफ्रीका के देशों में भेजा जाएगा। राष्ट्रीय पुलिस विश्वविद्यालय, राष्ट्रीय न्यायिक विज्ञान विश्वविद्यालय बनाने का प्रस्ताव रखा गया है। डॉक्टरों के लिए एक ब्रिज प्रोग्राम शुरू किया जाएगा, ताकि प्रैक्टिस करने वाले डॉक्टरों को प्रोफेशनल बातों के बारे में सिखाया जा सके।इससे पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि हमारी सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की नीति पर आगे बढ़ रही है। आज दुनिया में बढ़ती हुई अर्थव्यवस्थाओं की भारत अगुवाई क रहा है। 2014 से 2019 के बीच मोदी सरकार की नीतियों की वजह से 284 बिलियन डॉलर की FDI आई।उन्होंने पंडित दीनानाथ का एक शेर पढ़ते हुए कहा कि हमारा वतन खिलते हुए शालीमार बाग जैसा, डल लेक में खिलते हुए कमल जैसा, नौजवानों के गरम खून जैसा, मेरा वतन, तेरा वतन, दुनिया का सबसे प्यारा वतन।अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2teE3pw
कोई टिप्पणी नहीं