Breaking News

रेल यात्रियों पर मेहरबान मोदी सरकार, पूरे देश में चलेंगी महिला हॉस्टेस वाली ट्रेंने


आम बजट 2020 में वित्त मंत्री ने ऐलान किया है कि तेजस की तरह और ट्रेनें चलाई जाएंगी तथा पूरे देश में मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग बनाए जाएंगे। बजट में रेलवे के लिए कई बड़े ऐलान किए गए हैं। वित्त मंत्री ने कहा कि रेलवे की कमाई बहुत कम है। इसलिए सौर ऊर्जा तैयार करने के लिए रेलवे की जमीन का इस्तेमाल किया जाएगा।देश में तेजस जैसी और ट्रेनें चलाई जाएंगी और उनके जरिए पर्यटन स्थलों से जोड़ा जाएगा। 550 रेलवे स्टेशनों पर वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध है. देश भर में मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग को खत्म कर दिया गया है। 27 हजार किलोमीटर ट्रैक का इलेक्ट्रिफिकेशन किया जाएगा। सोलर पावर ग्रिड रेल पटरी के किनारे बनाने का प्लान है।148 किलोमीटर बेंगलुरू ऊपनगरीय ट्रेन सिस्टम बनेगा। इस पर कुल 18 हजार 600 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। जिसमें 25 फीसदी केंद्र सरकार देगी। निर्मला सीतारमण ने बताया कि रेलवे इन्फ्रा को 2018 से 2030 के बीच 50 लाख करोड़ के निवेश की आवश्यकता होगी।अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2RNdHog

कोई टिप्पणी नहीं