Breaking News

आज है राहुल गांधी की युवा आक्रोश रैली, इन मुद्दों पर केंद्र को घेरने की तैयारी, देंखे वीडियो


कांग्रेस नेता राहुल गांधी जयपुर के अल्बर्ट हॉल में युवा आक्रोश रैली को संबोधित करेंगे। वे यहां बेरोजगारी, महंगाई और आर्थिक मंदी को लेकर केंद्र सरकार को घेरेंगे। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता एनआरयू (नेशनल रजिस्टर ऑफ अनइंप्लॉयमेंट) राहुल के सामने लॉन्च करेंगे। इसके अलावा राहुल सीएए, एनआरसी और एनपीआर के मुद्दे पर भी अपनी बात रख सकते हैं।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा कि युवा आक्रोश रैली में जोर बेरोजगारी, आर्थिक संकट, जीडीपी और आसमान छूती कीमतों पर रहेगा। केंद्र सरकार इन सब मुद्दों से ध्यान हटाने में लगी है और राहुल इन मुद्दों पर ही जनता का ध्यान केंद्रित करेंगे। भाजपा सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण देश के उद्योग-धंधे पूरी तरह से ठप हो चुके हैं और करोड़ों लोगों की नौकरियां छिन चुकी हैं।पायलट ने आगे कहा कि सरकार रोजगार को लेकर किसी भी प्रकार का कोई समाधान नहीं निकल पाई। इसके कारण आज बेरोजगारी दर 45 सालों के उच्च स्तर पर है। देश के युवा वर्ग को हर साल 2 करोड़ नौकरियां देने के सपने दिखाने वाली भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण प्रमुख 7 सेक्टरों में पांच साल में 3.64 करोड़ लोग बेरोजगार हुए। अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2U31Kwg

कोई टिप्पणी नहीं