Breaking News

अपनी जमीन पर मेघालय को देखना पड़ा हार का मुंह, बिहार ने चटकाए इतने रन


कूच विहार ट्रॉफी अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में बिहार ने मेघालय को 186 रनों से हरा कर 6 अंक हासिल किए। मेघालय ने अपनी पहली पारी में 136 और दूसरी पारी में 65 रन बनाए। जबकि पहली पारी में बिहार ने 258 और दूसरी पारी में 129 रन बनाए थे।असम में खेले गए इस मैच के चौथे दिन मेघालय ने 3 विकेट पर 23 रन से आगे खेलना शुरू किया और उसकी दूसरी पारी 65 रनों पर सिमट गई। दूसरी पारी में मेघालय की ओर से मृणाल दास ने 15, दिव्याश राजपूत ने 18, कप्तान आर्यन ने नाबाद 8 रन बनाए। उसके पाच बल्लेबाज बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। बिहार की ओर से कप्तान सूरज राठौर ने 27 रन देकर चार और अनुज राज ने 24 रन देकर 3, अमोद यादव ने 10 रन देकर 1 और परमजीत सिंह ने 1 रन देकर 1 विकेट चटकाए।इस मैच की पहली पारी में बिहार की ओर से परमजीत सिंह ने 31 रन देकर 5 और अमोद यादव ने 19 रन देकर 3 विकेट चटकाए थे। बिहार की ओर से पहली पारी में सरमन निग्रोध ने 44, पीयूष कुमार सिंह ने 73, निशित कुमार ने 26, शशाक उपाध्याय ने 20, सूरज राठौर ने 42 और सूरज कश्यप ने 20 रन का योगदान दिया। दूसरी पारी में बिहार की ओर से आकाश राज ने नाबाद 67 और सूरज राठौर ने 29 रनों की पारी खेली।इस टूर्नामेंट में अबतक बिहार ने 7 मैच खेले हैं, जिसमें से 6 में जीत हासिल हुई। चंडीगढ़ से उसे हार मिली है। बिहार को अपने ग्रुप में अभी दो मैच खेलने हैं। अगला मैच उसका पुडुचेरी से मोइनुल हक स्टेडियम में 11 जनवरी से होगा। इसके बाद उसका अंतिम मुकाबला अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 18 जनवरी से डिब्रुगढ़ से होगा।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2ZZ6uE1

कोई टिप्पणी नहीं