बारिश ने किया खेल खराब, अब इस दिन होगा मैच

दीमापुर के निकट सुविमा में आयोजित मैच के 2 दिन बारिश के चलते बर्बाद हो गए। चंडीगढ़ ने अपनी पहली पारी में 400 रनों का मजबूत रनों को पहाड़ खड़ा कर नागालैंड को उनकी पहली पारी में मात्र 135 रनों पर ढ़ेर किया, जिसकी बदौलत मेहमान टीम को 3 अंक जबकि मेजबान टीम को 1 अंक से संतोष करना पड़ा। चंडीगढ़ अब घर लौटकर अपना अगला मैच सिक्किम के साथ 11 जनवरी को खेलेगी। इससे पूर्व सोमवार की सुबह मैच एक बार फिर गीले मैदान के चलते देरी से शुरू हुआ। नागालैंड की पहली पारी की शुरुआत भी निराशाजनकक रही। श्रेष्ठ निरमोही ने तेमजेनतोशी जामीर को 3 रनों पर आउट किया। इसके बाद अर्सलन खान ने तेजोसेल यूथुम को 8 के निजी स्कोर पर आउट कर नागालैंड को उभरने नहीं दिया। निरमोही ने इसके बाद योगेश ताकावले (12) और श्रीकांत मुंडे (27) को पवैलियन की राह दिखाई। इसके बाद निरमोही ने कप्तान जोनाथन रोंगसेन को विकेटकीपर उदय कौल द्वारा कैच लपका कर आउट करवाया। इसके बाद गुरइंदर सिंह ने गेंद अपने हाथ में ली तो जल्दी जल्दी 2 विकेट होकितो झीओमी (3) और आओशी लोंगचर (6) के रुप में चटकाए। निरमोही ने अपना पांचवा विकेट मोगावी वोत्सा (0) के रुप में लिया। नागाहो चिशी और तहमीद रहमान ने आठ और सात रनों का योगदान दिया। नाबाद ईमलीवती लेमटूर ने पारी को बांधे रखा और सर्वाधिक 38 रन जुटाए। नागालैंड की पारी 59वें ओवर में 135 रनों पर सिमट गई। 15 ओवर्स में 39 रनों की एवज में निरमोही ने पांच विकेट लिए जबकि गुरइंदर सिंह ने तीन विकेट लिये। बिपुल शर्मा को एक से ही संतोष करना पड़ा। नागालैंड ने अपनी दूसरी पारी में बिना विकेट खाये आठ ओवर्स में 26 रन जुटाए जिसके बाद मैच ड्रा घोषित कर दिया गया। जामीर और लोंगचर ने नौ और 14 रन बनाए।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/37JrT6M
कोई टिप्पणी नहीं