Breaking News

पर्यावरण अनुकूल हुआ खेलो इंडिया यूथ गेम्स, किया जाएगा ऐसा बड़ा काम


खेलो इंडिया यूथ गेम्स देश में ना केवल स्पोट्र्स इकोसिस्टम को मजबूत कर रहा है, बल्कि इसे पर्यावरण के अनुकूल भी बना रहा है। खेलो इंडिया यूथ गेम्स पहली बार इंटर वैन्यू ट्रांसफर या फिर गणमान्य व्यक्तियों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने के लिए इलेक्ट्रिक कारों का इस्तेमाल करेगा।गुवाहाटी में 10 जनवरी से 22 जनवरी तक होने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स के तीसरे संस्करण कै दौरान इलेक्ट्रिकल व्हिकल प्रोग्राम को बढ़ावा दिया जाएगा। खेलो इंडिया यूथ गेम्स के दौरान आयोजन स्थलों पर कुल चार इलेक्ट्रिकल कार उपलब्ध रहेंगे और इनके अलावा चार्जिंग स्टेशन भी होंगे। इन चार कारों में से तीन कार गणमान्य व्यक्तियों के लिए उपलब्ध रहेंगे, जबकि एक आयोजन स्थल पर होगा।यह पहल इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए की जाएगी। इससे 2030 में देश की ऊर्जा मांग में करीब 64 प्रतिशत और कार्बन उत्सर्जन में करीब 37 प्रतिशत की कटौती हो सकती है। इस समय 32 शहरों में 1500 ऐसे इलेक्ट्रिक वाहन उपलब्ध कराए गए हैं, जिनके माध्यम से लगभग 9000 टन कार्बन उत्सर्जन बचा गया है और साथ ही 2400 टन तेल के बराबर ईंधन की भी बचत हुई है।भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के सचिव रोहित भारद्वाज ने कहा, भारत में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ-साथ भारतीय खेल प्राधिकरण पर्यावरण को भी संरक्षित करने पर भी ध्यान केंद्रित करता है। हमारे सभी साई केंद्रों में गो-ग्रीन नीति है। यही कारण है कि हम इस साल खेलो इंडिया यूथ गेम्स में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा दे रहे हैं। अगर भारत में ज्यादा से ज्यादा लोगों को इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है, तो यह हमारे पर्यावरण पर काफी सकारात्मक प्रभाव डालेगा, जो समय की जरूरत भी है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2sXI0yP

कोई टिप्पणी नहीं