पेटीएम यूजर्स को लगा सबसे तगड़ा झटका! अब ट्रांजेक्शन पर देना पड़ेगा इतना बड़ा शुल्क

नए साल की शुरूआत में ही पेटीएम ने तगड़ा झटका दिया है जिसके तहत अब यूजर्स को शुल्क देना पड़ेगा। अब पेटीएम यूजर्स को क्रेडिट कार्ड से ईवॉलेट में पैसे लोड करना महंगा पड़ने जा रहा है। क्योंकि अब पेटीम यूजर्स अगर अपने ईवॉलेट में क्रेडिट कार्ड से एक महीने में 10,000 रुपये से अधिक रकम डालते हैं तो उन्हें 2% शुल्क का भुगतान करना पड़ेगा। कंपनी ने नई पॉलिसी में यह जानकारी दी है। हालांकि पेटीएम ने डेबिट कार्ड तथा यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) से वॉलेट टॉप-अप हालांकि नि:शुल्क रहेगा। मामले की जानकारी रखने वाले लोगों का कहना है कि कंपनी ने यह फैसला इस तरह के ट्रांजैक्शंस पर लागत बचाने के लिए उठाया है।पेटीएम ने कहा है कि अगर क्रेडिट के जरिये डाली गई कुल रकम 10,000 रुपये से अधिक होती है तो ट्रांजैक्शन के कुल अमाउंट पर 1.75%+GST देना होगा। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है, जब पेटीएम ने इस तरह के कदम पर विचार किया है। बल्कि एक साल पहले कंपनी ने इस तरह का शुल्क लगाने पर विचार किया था, लेकिन इसे लागू नहीं किया था। यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि इस बदलाव पर यूजर्स किस तरह की प्रतिक्रिया जताते हैं, क्योंकि कई यूजर्स टैक्सी के किराये सही कई अन्य भुगतान के लिए अपने पेटीएम वॉलेट में क्रेडिट कार्ड से रकम लोड करते हैं।अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/37JECq0
कोई टिप्पणी नहीं