Breaking News

मोदी सरकार करेगी आपको बिजनेस करने में मदद, इस तरह ले सकते हैं Scheme का फायदा


आज हम आपको एक खास बिजनेस के बारे में बताने जा रहे हैं। पापड़ बनाने के बिजनेस को सिर्फ दो लाख रुपये में किया जा सकता है। ये बिजनेस आप 2 लाख रुपये लगाकर शुरू कर सकते हैं। नेशनल स्मॉल इंडस्ट्रीज कॉरपोरेट ने इसके लिए एक प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार किया है, जिसके तहत आपको मुद्रा स्कीम की मदद से आपको 4 लाख रुपये का लोन सस्ते रेट में मिल जाएगा।इस रिपोर्ट के मुताबिक, केवल 6 लाख रुपये के इन्वेस्टमेंट से करीब 30 हजार किलोग्राम की प्रोडक्शन क्षमता तैयार हो जाएगी। इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपका कुल 6 लाख 5 हजार रुपये खर्च होगा।इस टोटल खर्च में फिक्स्ड कैपिटल और वर्किंग कैपिटल का खर्च शामिल है। फिक्स्ड कैपिटल में दो मशीन, पैकेजिंग मशीन इक्विपमेंट जैसे तमाम खर्च शामिल है।वर्किंग कैपिटल में स्टाफ की तीन महीने की सैलरी, तीन महीने में लगने वाली कच्चा माल और यूटिलीटी प्रोडक्ट का खर्च शामिल है। इसके अलावा इसमें किराया, बिजली, पानी और टे​लीफोन बिल जैसे खर्च भी शामिल हैं।पापड़ बनाने के बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको शिफ्टर, दो मिक्सर, प्लेटफॉर्म बैलेंस, इलेक्ट्रिक ओवन, मार्बल टेबल टॉप, चकला बेलन, एल्युमिनियम के बर्तन जैसे मशीनरी की जरूरत होगी। पापड़ बनाने के बिजनेस के लिए कम से कम 2500 स्क्वैयर फीट की जगह की जरूरत होगी।अगर आपके पास खुद की जगह नहीं है तो इसे किराये पर लिया जा सकता है, जिसके लिए कम से कम 5 हजार रुपये किराया आपको हर महीने देन होगा। मैनपावर की बात करें तो इसके लिए आपको 3 अनस्किल्ड लेबर, 2 स्क्ल्डि लेबर और एक सुपरवाइजर की जरूरत होगी। इन सभी की सैलरी पर 25 हजार रुपये खर्च होगा, जो वर्किंग कैपिटल में जोड़ा गया है।6 लाख रुपये के कुल कैपिटल में से आपको अपने पास 2 लाख रुपये लगाने होंगे। सरकार की मुद्रा योजना के तहत आपको 4 लाख रुपये तक का लोन मिल जाएगा। इसके लिए आपको प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत आप किसी भी बैंक में आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आपको एक फॉर्म भरना होगा, जिसमें कई सारी ​डीटेल्स भरनी होंगी।इसमें किसी तरह की प्रोसेसिंग फीस या गारंटी फीस नहीं देनी होती है। आप लोन का अमाउंट 5 साल में लौटा सकते हैं। प्रोडक्ट बनने के बाद थोक में बेचना होगा। इसके लिए छोटे किराना स्टोर्स, सुपरमार्केट और बड़े रिटेलर्स से संपर्क बनाकर प्रोडक्ट की सेल बढ़ाई जा सकती है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2RyrhvU

कोई टिप्पणी नहीं