Breaking News

कांस्य पदक जीतने के बाद अब Olympic पर है इस महिला खिलाड़ी की नजर, मां ने किए चौंकाने वाले खुलासे


काठमांडू में आयोजित साउथ एशियन चैंपियनशिप में बल्लभगढ़ की राधा भाटी ने ताइक्वांडो इवेंट में कांस्य पदक जीत कर राज्य का नाम रोशन कर दिया है। उन्होंने प्रतियोगिता में अंडर-46 भार वर्ग में हिस्सा लिया था। इस मौके पर राधा की मां उर्मिला भाटी ने बताया कि इसने अभी हाल में चीन में हुई चाइना ओपन ताइक्वांडो चैंपियनशिप में भी राधा ने रजत पदक अपने नाम किया। जीत चुकी हैं कईं कांस्य पदकउन्होंने आगे बताया कि इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश, जयपुर, औरंगाबाद, बेंगलुरू में हुई नेशनल प्रतियोगिता में उनकी बेटी ने 4 कांस्य पदक जीते हैं और अब वह अगले महीने फुजैरा दुबई में होने वाली ओपन प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। जिसके लिए वो कड़ी मेहनत कर रही है। ओलंपिक की कर रही हैं तैयारीवहीं दूसरी ओर पदक जीतकर लौटी राधा भाटी ने बताया कि वह अगले वर्ष टोक्यो में होने वाले ओलंपिक के लिए तैयारी कर रही हैं। यदि बेहतर प्रदर्शन जारी रहा तो उन्हें भारतीय टीम का हिस्सा बनने का मौका मिल सकता है। ज्ञात हो कि वह अग्रवाल कॉलेज में बीकॉम अंतिम वर्ष की छात्रा हैं। हाल में चाइना ओपन ताइक्वांडो चैंपियनशिप में रजत पदक जीता था।अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/343us1c

कोई टिप्पणी नहीं