Breaking News

Dance Plus 5: सिक्किम के भीम बहादुर छेत्री का धमाका, मिला स्टैंडिंग ओवेशन


स्टार प्लस (Star Plus) पर प्रसारित होने वाले डांसिंग रियलिटी शो डांस प्लस 5 (Dance Plus 5) में सिक्किम के रहने वाले आर्मी के जवान भीम बहादुर छेत्री (Bhim Bahadur Chettri) ने अपने डांसिंग से धमाका ही कर दिया। 30 नवंबर को प्रसारित एपिसोड में भी ने शानदार परफॉर्मेंस दिया।स्टार प्लस (Star Plus) पर प्रसारित होने वाले डांसिंग रियलिटी शो डांस प्लस 5 (Dance Plus 5) में सिक्किम के रहने वाले आर्मी के जवान भीम बहादुर छेत्री (Bhim Bahadur Chettri) ने अपने डांसिंग से धमाका ही कर दिया। 30 नवंबर को प्रसारित एपिसोड में भी ने शानदार परफॉर्मेंस दिया। इस एपिसोड में कैप्टन धर्मेंश के चैलेंज राउंड में टीम पुनीत के भीम बहादुर और टीम सुरेश मुकुंद के मोनार्क के बीच धमाकेदार टक्कर हुई। इस हफ्ते शो में राम-लखन की जोड़ी यानि जैकी श्रॉफ और अनिल कपूर आए। भीम ने अपने परफॉर्मेंस में दिल दिया है जान भी देंगे गाने पर शानदार प्रस्तुति दी। मोनार्क को जहां अपने परफॉर्मेंस के लिए 36 अंक मिले वहीं भीम को भी 36 अंक मिले। दोनों के परफॉर्मेंस की दोनों गेस्ट अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ ने खूब तारीफ की। भीम के एक्ट के बाद जैकी श्रॉफ खड़े होकर भीम को सैल्युट किया। इसके साथ ही सभी कैप्टन ने भीम को स्टैंडिंग ओवेशन दिया। भीम के परफॉर्मेंस पर अपने कमेंट में जैकी श्रॉफ ने कहा पहला तो तेरा थौट बहुत भारी है बिरू.. हाथ में तिरंगा और दिल पे खाकी है बहुत सही है बिरू। इसके बाद उन्होंने कहा रात फिर नींद उड़ गई ये सोच कर...रात फिर नींद उड़ गई ये सोच कर.. कि सरहद पर बहा खून मेरी नींद के लिए था। जय हिंद दोस्त। आपके सारे कमांडर और सीनियरों को हमारा सलाम बोलना। इसके बाद धर्मेंश ने कहा, आप अपने हर परफॉर्मेंस में एक लेबल ऊपर जा रहे हो। ये बहुत अच्छी बात है। मेरे लिए ये बहुत अमेजिंग परफॉर्मेंस था। इसके बाद करिश्मा ने कहा कि पहले मैंने आपको अंडर एस्टीमेट किया। ये मेरी गलती थी। आप सच में इस शो के सबसे बड़े सरप्राइज हो। जो आपके इस परफॉर्मेंस में भी दिखा। very well done. इसके बाद रेमो ने कहा भीम आपकी ग्रोथ दिख रही है हमको। बहुत अमेजिंग परफॉर्मेंस था। हम आशा करते हैं कि आप शो में बहुत आगे तक जाएंगे। so all the very best. शो में आई राम-लखन की जोड़ीहिंदी सिनेमा जगत के सदाबहार अभिनेताओं में शुमार अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ पहली बार टीवी स्क्रीन पर साथ नजर आए। एक साथ कई फिल्मों में नजर आ चुके दोनों कलाकारों ने डांस रियलिटी शो डांस प्लस 5 के मंच पर मिलकर धमाल मचाया। दोनों का खास अंदाज में शो में स्वागत किया गया। इस मौके पर दोनों ने अपने कई सुपरहिट गानों पर प्रस्तुति दी। दोनों ने अपने डांस से शो का माहौल और भी रंगीन कर दिया। इस मंच पर दोनों ने अपने संघर्ष की कहानी से प्रतियोगियों को प्रोत्साहित भी किया।प्रतियोगियों के प्रदर्शन से खुश होकर अनिल ने अपनी फिल्म राम लखन की यादें साझा की। राम लखन फिल्म में अनिल कपूर के भाई की भूमिका निभाने वाली जैकी श्रॉफ ने इन यादों में एक मजेदार ट्विस्ट को जोड़ते हुए अनिल कपूर से साड़ी पहनने और माई नेम इज लखन पर परफॉर्म करने का अनुरोध किया। यहां तक की जैकी ने खुद एक नीले रंग की साड़ी ली और अनिल कपूर को पहनाने लगे। अनिल कपूर ने भी जैकी श्रॉफ की बात मान ली और एजी ओजी गाने पर जैकी श्रॉफ, रेमो डिसूजा, धर्मेश, पुनीत, सुरेश और शो के होस्ट राघव जुयाल के साथ परफॉर्म करने लगे।ईस्ट सिक्कम के रहने वाले हैं भीमईस्ट सिक्कम के एक छोटे से गांव जितलांग के रहने वाले भीम की बेहतरीन परफॉर्मेंस देख दर्शक भी हैरान हैं। आर्मी जवान (Army Jawan) भीम बहादुर छेत्री के डांस को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। 25 साल के भीम ने अपने डांसिंग स्किल से सबको चकित कर दिया है। भीम पहले ऐसे जवान हैं, जिन्होंने डांस प्लस (Dance Plus) के मंच पर कदम रखा और ऑडिशन दिया।बता दें कि भीम को डांस का बेहद शौक है और वो उनके लिए पैशन की तरह है। सेना में होने के साथ-साथ वो डांस स्किल पर भी लगातार प्रैक्टिस करते हैं। आर्मी जवान भीम ने अपना जीवन भारत के नाम समर्पित कर दिया है और साथ ही अपने डांस के पैशन को भी जिंदा रखा है। भीम ने अपने जीवन में अब काफी संघर्ष किया है, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी। यह डांस प्लस का पांचवा सीजन है। शो में सुपर जज के तौर पर रेमो डिसूजा है। जबकि इस बार शो में चार कप्टनों को रखा गया है। बता दें कि शो में शक्ति के ना जुड़ने के चलते दो नए कैप्टन को जोड़ा गया है। इस बार शो में कैप्टन के तौर पर धर्मेश येलंडे, पुनीत पाठक, करिश्मा चौहान और सुरेश मुकुंद हैं। वहीं शो को राघव होस्ट कर रहे हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/37QXV1w

कोई टिप्पणी नहीं