Breaking News

खेलों पर भी भारी पड़ा नागरिकता बिल, यहां पर रद्द करना पड़ा मैच


नागरिकता संशोधन विधेयक (सीएबी) के खिलाफ असम में हो रहे विरोध प्रदर्शन के कारण इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के नार्थईस्ट यूनाइटेड एफसी और चेन्नईयन एफसी के बीच गुरुवार को होने वाले मुकाबले को अगली सूचना तक स्थगित कर दिया गया है। आईएसएल की तरफ से जारी विज्ञप्ति के अनुसार संबंधित अधिकारियों के साथ पिछले 48 घंटे में किये गए विचार विमर्श के बाद मैच को स्थगित करने का फैसला लिया गया है। लीग प्रबंधन का कहना है कि प्रशंसकों, खिलाडिय़ों और लीग के कर्मचारियों की सुरक्षा उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण है जिसे ध्यान में रखते हुए एहतियातन मैच को स्थगित करने का फैसला लिया गया। लीग की ओर से जारी बयान के अनुसार मैच के बारे में आगे की जानकारी उचित समय पर दी जाएगी। उल्लेखनीय है कि असम समेत पूर्वोत्तर के कई राज्यों में सीएबी विधेयक का विरोध किया जा रहा है। कई जगहों पर विधेयक को लेकर हिंसक प्रदर्शन भी हुआ है और प्रदर्शनकारियों ने इसकी प्रतियां जलाई हैं। मौजूदा स्थिति को ध्यान में रखते हुए मुकाबला स्थगित कर दिया गया है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2PBqqYO

कोई टिप्पणी नहीं