पेट्रोल-डीजल को लेकर खुशखबरी! अब 1 लीटर तेल देने होंगे इतने से पैसे

पेट्रोल-डीजल की कीमत को लेकर खुशखबरी है कि इनकी कीमतों में लगातार कमी हो रही है। अब आपको 1 लीटर तेल के लिए पहले से कम पैसे चुकाने होंगे। आज यानी गुरुवार इनकी कीमतों गिरावट आई है। राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली सहित देश के कई महानगरों में आज पेट्रोल की कीमत में करीब 5 से 6 पैसे की कमी आई है। हालांकि डीजल के भाव यथावत है। दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत में 5 पैसे की कमी आई है जिसके बाद इसका भाव 74.95 रुपये प्रति लीटर हो गया है। हालांकि डीजल का की कीमत यहां पर 66.04 रुपये प्रति लीटर है।कोलकाता में आज पेट्रोल की कीमत में 6 पैसे की गिरावट हुई है जिसके बाद यह 77.61 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। वहीं, डीजल कोलकाता में अपने पुराने भाव 68.45 रुपये प्रति लीटर पर है।मुंबई में पेट्रोल की आज कीमत में 5 पैसे की गिरावट आई है जिसके बाद यह 80.60 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं, यहां डीजल अपने पुराने भाव 69.27 रुपये प्रति लीटर पर ही बिक रहा है।चेन्नई में भी पेट्रोल की कीमत में आज 5 पैसे की ही गिरावट आई है और यह 77.92 रुपये प्रति लीटर में मिल रहा है। वहीं, डीजल यहां अपनी पुरानी कीमत 69.81 रुपये प्रति लीटर पर ही मिल रहा है।अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Pfq4Ir
कोई टिप्पणी नहीं