खुशखबरी! आज सोना-चांदी खरीदने वाले हो सकते हैं मालामाल, जानिए आज का भाव

आज सोना-चांदी खरीदने वाले मालामाल हो सकते हैं क्योंकि इन भावों में तेजी आज सकती है। क्योंकि अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड डील को लेकर सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं इस वजह से अमेरिकी शेयर बाजार रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए हैं। इसके साथ ही डॉलर इंडेक्स में रिकवरी की वजह से विदेशी बाजार में सोना और चांदी में मुनाफावसूली भी देखी जा रही है। पिछले सत्र में विदेशी बाजार में स्पॉट सोना 1,510 डॉलर प्रति औंस और चांदी 18.06 डॉलर प्रति औंस के आस-पास बंद हुई। लेकिन घरेलू वायदा बाजार में कमजोर रुपये की वजह से सोना-चांदी मजबूती के साथ बंद हुए थे।आपको बता दें कि सोमवार को MCX पर सोना 38,465 रुपये और चांदी 46,644 रुपये के स्तर पर बंद हुए थे। जानकारों के मुताबिक विदेशी बाजार में सोना 1,500 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर रह सकता है। वहीं, घरेलू मार्केट में सोना 38,300 रुपये और चांदी 46,400 रुपये के स्तर पर रह सकती है।जानकारो के मुताबिक आज के कारोबार में MCX पर सोना दिसंबर वायदा में 38,300 रुपये के आस-पास खरीदा जा सकता है। सोने में 38,500 रुपये के लक्ष्य के लिए 38,180 रुपये के भाव पर स्टॉपलॉस लगाया जा सकता है। चांदी की दिसंबर वायदा में 46,400 रुपये के भाव में खरीदी जा सकती है। चांदी में 46,200 रुपये स्टॉपलॉस और 46,800 रुपये का लक्ष्य लगाया जा सकता है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2CbRO9p
कोई टिप्पणी नहीं