Breaking News

खुशखबरी! लगातार 5वें दिन सस्ता हुआ पेट्रोल, डीजल स्थिर, जानिए आज का भाव


पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर राहत की खबर है। पेट्रोल की कीमतें आज लगातार पांचवें दिन गिरी है। हालांकि डीजल के दाम स्थिर हैं। आज तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल की कीमतों में 5 पैसे प्रति लीटर की कटौती की है, वहीं डीजल के दाम स्थिर रखे गए हैं। सोमवार को तेल कंपनियों ने डीजल की कीमत में मामूली कटौती की थी।इंडियन ऑयल की बेवसाइट के मुताबिक दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल की कीमत घटकर क्रमश: 72.60 रुपए, 75.32 रुपए, 78.28 रुपए और 75.45 रुपए प्रति लीटर है। हालांकि इन चारों महानगरों में डीजल की कीमत क्रमश: 65.75 रुपए, 68.16 रुपए, 68.96 रुपये और 69.50 रुपए प्रति लीटर है।नोएडा में पेट्रोल आज 74.41 रुपए प्रति लीटर पर और डी़जल 66.06 रुपए प्रति लीटर पर मिल रहा है। गुरुग्राम में पेट्रोल आज 72.61 रुपए प्रति लीटर पर और डीजल 65.10 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2PQirJ1

कोई टिप्पणी नहीं