Breaking News

मोदी सरकार के मंत्री ने दिखाई दुनिया को ताकत, ओलंपिक संघ को उठाना पड़ा ऐसा कदम


खेल मंत्री किरण रिजिजू और भारतीय ओलिंपिक संघ के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने ओलिंपिक चैनल के हिंदी सेवा शुरू करने को एक शानदार पहल करार दिया है। आईओसी के हिन्दी चैनल की शुरुआत 13 नवंबर को हुई थी। खेल के प्रशंसक आधिकारिक ओलिंपिक चैनल की वेबसाइट और इसके मोबाइल ऐप पर डिजिटल सामग्री का उपयोग कर सकते हैं।किरेन रिजिजू ने किया ट्वीटइस पहल की सराहना करते हुए रिजिजू ने ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने लिखा है मुझे बेहद खुशी हो रही है की ओलिंपिक चैनल में हिंदी अब एक आधिकारिक भाषा है। अब इस माध्यम से भारत के ओलिंपिक सफर और अपने चहेते खिलाड़ियों के बारे में हिंदी में जान सकते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि इस फैसले से ओलिंपिक अभियान को भारत में बहुत बढ़ावा मिलेगा।नरिंदर बत्रा ने आईओसी अध्यक्ष को लिखा पत्रवहीं दूसरी ओर भारतीय ओलिंपिक संघ के अध्यक्ष बत्रा ने आईओसी अध्यक्ष थॉमस बाक को पत्र लिख कर इस शुरुआत के लिए आभार व्यक्त किया और इसे शानदार पहल करार दिया है। ज्ञात हो कि बत्रा ने अपने पत्र में कहा कि इस पहल के माध्यम से भारत और दुनिया भर के हिन्दी भाषी लोग ओलिंपिक चैनल का लुत्फ उठा पाएंगे और स्थानीय खिलाड़ियों से जुड़ी जानकारी को बेहतर तरीके से हासिल कर पाएंगे। इस पहल से भारत में ओलिंपिक अभियान को और मजबूती मिलेगी।बारह भाषाओं में से एक है हिंदीआपको बता दें कि हिन्दी ओलिंपिकचैनल.काम और उसके मोबाइल ऐप्लिकेशन पर वैश्विक डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दी जाने वाली 12 भाषाओं में से एक है। इसमें प्रशंसकों के पास स्थानीय खिलाड़ियों की जानकरियों के साथ ओलिंपिक पर बनी भारतीय ऐथलीटों, टीम और खेलों से जुड़ी वृत चित्र को देखने का विकल्प होगा।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2rWoKRj

कोई टिप्पणी नहीं