Breaking News

शादियों के सीजन में आसमान पर पहुंची सोना-चांदी कीमत, जानिए ताजा भाव


शादियों का सीजन शुरू होते ही सोना-चांदी की कीमतें आसमान पर पहुंच रही हैं। ऐसे में इस मौके पर सोना-चांदी खरीदने वालों को अब ज्यादा पैसा खर्च करना पड़ेगा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में आई तेजी के कारण मंगलवार को घरेलू बाजार में सोने के भावों में तेजी देखी गई। मंगलवार को नई दिल्ली में सोने का भाव 328 रुपये की बढ़कर 39,028 रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गया। जबकि सोमवार को सोने का भाव 38,7000 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर था।बताया गया है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में आई तेजी को देखते हुए दिल्ली में 24 कैरट सोने का हाजिर दाम 328 रुपये की तेजी पर पहुंच गया। वहीं, चांदी की कीमतों में भी तेजी देखने को मिली है। मंगलवार को चांदी की कीमत में 748 रुपये की तेजी आने साथ इसका भाव 45,873 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के भाव में गिरावट आई है जहां सोने का भाव 1470 डॉलर प्रति औंस रहा, जबकि चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी हुई और भाव 17.10 डॉलर प्रति औंस रहा। इस समय अमेरिका और चीन के बीच व्यापार समझौते की खबरों से वैश्विक बाजारों में उतार-चढ़ाव बन रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव नीचे में 1,470 डालर प्रति औंस के आसपास रहा। कारोबारियों की नजर दुनिया की दो बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच होने वाले व्यापार समझौते पर है।मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में दिसंबर महीने में डिलिवरी वाला सोना 39 रुपये यानी 0.10 प्रतिशत गिरकर 38,190 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। इसमें 1,863 लॉट का कारोबार हुआ। इसी प्रकार, फरवरी में डिलिवरी वाला सोना 33 रुपये घटकर 38,212 रुपये प्रति दस ग्राम पर रहा। इसमें 266 लॉट का कारोबार हुआ।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/33993n2

कोई टिप्पणी नहीं