Breaking News

Jio ग्राहकों लगने वाला है बड़ा झटका, कंपनी ने की ऐसी घोषणा


मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो ने मंगलवार को कहा कि कंपनी भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के नियमों के अनुसार ही टैरिफ तय करेगी। कंपनी ने मंगलवार को कहा कि मीडिया रिपोर्टों के अनुसार ऐसा समझा जा रहा है कि ट्राई के दूरसंचार टैरिफ को लेकर परामर्श प्रक्रिया शुरू किए जाने की संभावना है। दूरसंचार क्षेत्र की अन्य कंपनियों की तरह जियो भी क्षेत्र के विकास के लिए सरकार और नियामक के साथ चलने की प्रबल पक्षधर है जिससे उद्योग को और मजबूत बनाकर भारतीय उपभोक्ताओं को लाभ पहुंचाया जाये। जियो ने कहा है कि वह उद्योग और ग्राहकों दोनों के हितों को ध्यान में रखकर अगले कुछ सप्ताह में टैरिफ में वाजिब इजाफा करने समेत अन्य कदम उठायेगी। जियो इस बात की प्रबल पक्षधर है डिजिटल डाटा उपयोग और विकास पर किसी प्रकार का दुष्प्रभाव नहीं पडे और दूरसंचार क्षेत्र में निवेश के दरवाजे हमेशा खुले रहें।जियो ने कहा कि वह 40 करोड़ 2 जी उपभोक्ताओं को देश के डिजिटल इको तंत्र में लाने के लिए लगातार प्रयासरत है। कंपनी देश के डिजिटल ईको तंत्र में लगातार नवाचार पर जोर दे रही है जिससे भारतीय ग्राहकों को वाजिब दाम पर बेहतर सेवाएं और उत्पाद उपलब्ध कराये जायें। कंपनी ने कहा कि जियो ने हमेशा नियामक का अनुपालन किया है और उद्योग के साथ मिलकर अर्थव्यवस्था के इस मजबूत क्षेत्र और महत्वपूर्ण इंजन को गति देने के लिए कदम उठाए हैं जिससे विकास का पहिया और तेजी से आगे बढ़े। गौरतलब है कि एयरटेल और वोडाफोन आइडिया ने भी अगले माह से टैरिफ में संशोधन का ऐलान किया है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2CXqjRd

कोई टिप्पणी नहीं