Breaking News

Superstar singer- चप्पल पहनकर शो में आए थे हर्षित नाथ, कहानी जानकर आंखों में आ जाएंगे आंसू


सोनी टीवी (sony tv) पर प्रसारित होने वाले सिंगिंग रियलिटी शो सुपरस्टार सिंगर (Superstar singer) में असम के शिवसागर के रहने वाले 10 वर्षीय हर्षित नाथ (Harshit Nath) की कहानी काफी दर्द भरी रही है। जब वे पहली बार सुपरस्टार सिंगर के स्टेज पर आए थे तब वे चप्पल पहनकर आए थे। उन्हें शो में उनके गुरु नितिन कुमार असम से लेकर आए थे। ऑडिशन के दौरान जजों ने ध्यान दिया था कि उनकी आर्थिक स्थिति इतनी कमजोर थी कि उनका परिवार एक जोड़ी नए जूते नहीं खरीद सकता था। यह बात काफी प्रमुखता से इस शो पर दिखी थी। बता दें कि हर्षित के पिता फुटपाथ पर सब्जी बेचते हैं। वे 250 रुपए हर रोज कमाते हैं। जिसमें से उनके पिता 1500 रुपए मकान का किराया ही दे देते हैं। उनके पास उतने पैसे नहीं हैं कि वे हर्षित को अच्छी परवरिश दे सकें। लेकिन हर्षित इतना टैलेंटेड है कि उसके छोटे से घर की दीवार ट्रॉफियों से भरी हुई हैं। बता दें कि हर्षित जब से शो में आए हैं उनके अंदर काफी प्रोग्रेस देखने को मिल रही है। आज वे शो के टॉप-6 बच्चों को टक्कर देते नजर आ रहे हैं। हर्षित शो में एक के बाद एक धमाकेदार परफॉर्मेंस दे रहे हैं। उनका एक भी परफॉर्मेंस ऐसा नहीं रहा है जिसमें जजों और शो में आए गेस्ट ने उनकी तारीफ ना की हो। शो में लगभग हर हफ्ते उन्हें स्टैंडिंग ओवेशन मिला है। साथ ही उन्हें कई बार सुपर मेडल्स भी मिल चुके हैं। अपने परफॉर्मेंस की बदौलत हर्षित ने न केबल असम बल्कि देश के करोड़ों लोगों के दिलों में जगह बना ली है।असम पहुंचने पर हुआ शानदार स्वागत सुपर फिनाले से पहले हर्षित अपने राज्य असम पहुंचे। जहां हर्षित का लोगों ने जोरदार स्वागत किया। जब हर्षित वहां पहुंचे तो लोगों ने उन्हें अपनी पलकों पर बिठा लिया और खूब प्यार दिया। इसका वीडियो शो में हर्षित की परफॉर्मेंस के बाद दिखाया गया। लोग हर्षित से साथ सेल्फी ले रहे हैं। उसके लिए वोट अपील कर रहे हैं। इस वीडियो के बाद हर्षित ने कहा पहले मुझे कोई नहीं पूछता था। लेकिन अब लोग इतना प्यार दे रहे हैं। यह देखकर मैं बहुत खुश हूं। हिमेश रेशमिया, अलका याग्निक और जावेद अली हैं जजगौर हो कि यह बच्चों का सिंगिंग रियलिटी शो है। इसमें 15 साल से कम उम्र केे बच्चे शामिल किए गए हैं। इसके जजों में हिमेश रेशमिया, अलका याग्निक और जावेद अली हैं। वहीं शो के एंकर जय भानुुशाली हैं। शो को गुरु-शिष्य के कंसेप्ट पर तैयार किया गया है। जिसमें चार गुरु को रखा गया है। जिनमें ज्योतिका तंगरी, सलमान अली, नितिन कुमार और सचिन वाल्मीकि शामिल हैं। शो का सुपर फिनाले 6 अक्टूबर को प्रसारित किया जाएगा।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2nPJBnH

कोई टिप्पणी नहीं